एक्सप्लोरर

Budget 2025: 'तमिलनाडु का नाम तक नहीं, इसे यूनियन बजट क्यों कहते हो?'; भड़क उठे सीएम स्टालिन

Budget 2025: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बजट 2025 पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि इस बजट में तमिलनाडु को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया.

Budget 2025: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार (1 फरवरी) को पेश यूनियन बजट को भेदभाव वाला बताया है. उन्होंने कहा है कि इस बजट में तमिलनाडु को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि बजट में एक बार भी तमिलनाडु का नाम तक नहीं लिया गया और सारी योजनाएं बीजेपी शासित उन राज्यों के लिए प्रस्तावित की गई, जहां चुनाव होने हैं.

एम के स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी बात रखते हुए लिखा कि तमिलनाडु राज्य की ओर से कई मांगें की गई थी, लेकिन केन्द्र सरकार ने उनमें से एक भी मांग को मंजूरी देने का साहस नहीं दिखाया. स्टालिन ने लिखा, 'हमारी कई मांगें थीं. हाईवे और रेलवे प्रोजेक्ट थे. कोयंबटूर और मदुरै मेट्रो रेल प्रोजेक्ट था. हमें कुछ भी क्यों नहीं दिया गया? उन्हें कौन रोक रहा था?' स्टालिन ने पूछा, 'इकोनॉमिक सर्वे से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग और नीति आयोग रिपोर्ट तक में तमिलनाडु राज्य की तारीफें हुईं, लेकिन बजट में उसे पूरी तरह क्यों भूल गए?'

'इसे यूनियन बजट क्यों कहा जाए?'
तमिलनाडु सीएम ने कहा कि केंद्र की ओर से मिलने वाले फंड में कमी के कारण राज्य सरकार पर भार बढ़ता जा रहा है. केन्द्र ने पहले से ही तमिलनाडु पर कई तरह की पाबंदियां लगा रखी हैं. उन्होंने कहा, 'अगर फंड और योजनाएं सिर्फ उन राज्यों के लिए हैं, जहां बीजेपी और उसके सहयोगियों की सरकार हो या जहां चुनाव होने हो, तो ऐसे बजट को यूनियन बजट कहने की क्या जरूरत है?

सुपर स्टार विजय ने भी कहा, 'तमिलनाडु को नजरअंदाज किया गया'
दक्षिण भारत के सुपर स्टार और तमिलगा वेट्री कजगम पार्टी के अध्यक्ष विजय ने भी बजट में तमिलनाडु को नजरअंदाज किए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि 12 लाख तक की सालाना आय को टैक्स फ्री करना स्वागत योग्य फैसला है लेकिन इस बजट में एक बार फिर तमिलनाडु को पूरी तरह भूला दिया गया. पेट्रोल-डीजल और जीएसटी पर भी किसी तरह का टैक्स कम नहीं किया जाना भी निराशाजनक रहा. 

यह भी पढ़ें...

Budget 2025: 'अगर आपके पास नौकरी ही नहीं है तब क्या?' बजट पर ऐसा क्यों बोले शशि थरूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget