एक्सप्लोरर

Dawood ED Raid: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े केस में 10 जगह छापेमारी, ED के सर्च ऑपरेशन से हड़कंप

Money Laundry Case: कुछ दिनों पहले NIA ने दाऊद इब्राहिम और उसके कुछ करीबियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला, वसूली के आरोपों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था. आज उसके 10 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है

Underworld Don Dawood Ibrahim: कुख्यात माफिया सरगना दाऊद और उसकी डी कंपनी के खिलाफ दर्ज की गई FIR के आधार पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) मुंबई और आसपास के इलाकों में 10 जगहों पर छापेमारी कर रहा है. यह छापेमारी अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों पर की जा रही है. अब तक की छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेज मिले हैं और कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है.

प्रवर्तन निदेशालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि ED ने इस मामले में मनी लांड्रिंग एक्ट (Money Laundry Act) के मुकदमा तहत दर्ज किया है. इस एफआईआर में कहा गया है कि कुख्यात माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में संगठित गिरोह के जरिए अनेक अपराधों को अंजाम दे रहा है. इन अवैध कामों में जहां एक तरफ लोगों को डरा धमकाकर अवैध तरीके से वसूली की जा रही है वहीं जमीनों पर कब्जे भी कराए जा रहे हैं.

ED के सर्च ऑपरेशन से हड़कंप

यह भी आरोप है कि इस अवैध काम में हवाला और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए पैसा एक जगह से दूसरी जगह भेजा जा रहा है. ईडी को यह भी शक है कि इस काम में कई बड़े लोगों के नाम भी शामिल हो सकते हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने आज सुबह से शुरू की इस छापेमारी के दौरान अब तक कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं.

सूत्रों का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है. इसके पहले प्रवर्तन निदेशालय ने दाऊद इब्राहिम के सहयोगी इकबाल मिर्ची से जुड़े मामले में भी जांच की थी और उस जांच के दौरान भी अनेक महत्वपूर्ण बातें सामने आई थी. जिनसे पता चलता था कि डी कंपनी का नेटवर्क अभी भी महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में फैला हुआ है.

आपको याद दिला दें कि दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई बम धमाकों का मास्टरमाइंड है और बम धमाकों के फौरन बाद वह दुबई होता हुआ पाकिस्तान भाग गया था. उसका परिवार भी पाकिस्तान में है. यह भी आरोप है कि दाऊद इब्राहिम के कुख्यात आतंकवादी संगठनों जिनमें लश्कर-ए-तैयबा आदि शामिल हैं. उनसे भी संबंध है और दाऊद का गिरोह इन लोगों को भी फाइनेंसिंग का काम करता है. फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है. आने वाले दिनों में इस मामले में अनेक बड़े लोगों के नाम जुड़ सकते हैं. मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-

Mumbai Corona: मुंबई के 95% मरीजों के सैंपल में मिला ओमिक्रोन, बीएमसी ने दी चेतावनी

Punjab Election: हेलिकॉप्टर विवाद पर अब चरणजीत सिंह चन्नी बोले- सूबे के मुख्यमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष और CJP के प्रदर्शन पर SC में सुनवाई, CJI हुए गुस्सा- कोर्ट को मछली बाजार समझ रखा है?
विपक्ष और CJP के प्रदर्शन पर SC में सुनवाई, CJI हुए गुस्सा- कोर्ट को मछली बाजार समझ रखा है?
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
हिमालय में हेलीकॉप्टर 'टूरिज्म' या जान का जोखिम? बद्रीनाथ से एवरेस्ट तक हादसों ने उठाए सवाल
हिमालय में हेलीकॉप्टर 'टूरिज्म' या जान का जोखिम? बद्रीनाथ से एवरेस्ट तक हादसों ने उठाए सवाल
चुनाव आयोग ने यूपी को लेकर लिया बड़ा फैसला, 5 राज्यों के चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
चुनाव आयोग ने यूपी को लेकर लिया बड़ा फैसला, 5 राज्यों के चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
IPS भानु प्रताप के खिलाफ FIR, कल CM आवास पहुंची थीं पत्नी पूजा, क्या है मामला?
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
विराट-रोहित जड़ेंगे शतक या न्यूजीलैंड गेंदबाज बरपाएंगे कहर? पढ़ें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
सोनम वांगचुक को झटका, सरकार ने उनके स्कूल पर लिया बड़ा फैसला; जानें क्या है ये
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
Mustard Farming: सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
सरसों की नई किस्म देगी 12 क्विंटल तक पैदावार, पाले का भी नहीं होगा डर
Embed widget