एक्सप्लोरर

उमा भारती ने दिया बड़ा बयान, कहा- राम का नाम या अयोध्या बीजेपी की बपौती नहीं

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजन से पहले बीजेपी नेता उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्तओं को समझाते हुए कहा है कि भगवान राम बीजेपी की बपौती नहीं हैं.

नई दिल्लीः लंबी लड़ाई के बाद 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. ऐसे में इसे लेकर राजनीति काफी तेज हो गई है. हाल ही में मध्य प्रदेश में बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती बीजेपी पर ही गोले दागते दिख रही हैं. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझाते हुए तीखे शब्दों में कहा है कि 'राम के नाम पर बीजेपी का पेटेंट नहीं हुआ है.'

एक मीडिया वार्ता के दौरान बोलते हुए उमा भारती ने कहा है 'राम के नाम पर किसी का पेटेंट नहीं हो सकता है. राम का नाम अयोध्या या बीजेपी के बाप की बपौती नहीं है. ये सबकी हैं, जो बीजेपी में हैं या नहीं हैं. जो किसी भी धर्म को मानते हो. जो राम को मानते हैं, राम उन्हीं के हैं.'

बता दें कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे की अयोध्या में हो रहे राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती को आमंत्रित किया जा सकता है. वहीं उमा भारती ने साफ कर दिया है कि वह इस कार्यकर्म में शिरकत नहीं कर रही हैं. उनका कहना है कि कोरोनावायरस संक्रमण फैलने की वजह से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाकी लोगों के चले जाने के बाद ही रामलला के दर्शन करने जाऊंगी.

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के भूमि पूजन को टालने की बात कही थी. उनका कहना था कि चातुर्मास खत्म हो जाने के बाद भूमि पूजन किया जाना चाहिए. दरअसल चातुर्मास के दौरान किसी भी शुभ कार्य को नहीं किया जाता है, इसलिए ऐसे समय में हो रहे भूमि पूजन को टालने की बात कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कही है. वहीं उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुविधा के अनुसार मुहूर्त निकाला गया है. उनका कहना है कि उमा भारती जी वहां क्यों नहीं जा रहीं ? अगर निमंत्रण मिला है तो उन्हें भी जाना चाहिए.

इसे भी देखेंः देश में अब तक हुए कोरोना के 2 करोड़ से ज्यादा टेस्ट, पिछले 24 घंटों में करीब 4 लाख नमूनों की हुई जांच

त्रिपुरा: परिवार के दो सदस्यों के पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कराया कोरोना टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरल कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget