एक्सप्लोरर

Ukraine-Russia War: नहीं रुक रही रूसी बमबारी, जंग का आज 12वां दिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे पीएम मोदी

रूस-यूक्रेन के बीच इस बढ़ते तनाव को देखते हुए अब इजरायल, फ्रांस और तुर्की समझौता कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

Ukraine-Russia War: रूस-यूक्रेन जंग का आज 12वां दिन है. अब तक दोनों देशों के बीच दो दौर की बातचीत हुई लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल पाया. आज दोनों देशों के बीच शांति के प्रयासों को लेकर तीसरे दौर की बैठक होगी. इस बीच भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से यह खबर सामने आ रही है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद बात करेंगे. इससे पहले यूक्रेन ने पीएम मोदी से मदद की अपील भी की थी. यह पहला मौका है जब जंग शुरू होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से पीएम मोदी बात करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि जेलेंस्की से बीतचीत के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी के साथ युद्ध कैसे रोका जाए इस बारे में भी दोनों शीर्ष नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है. 

रूस लगातार अपना हमला यूक्रेन पर तेज करता जा रहा है. अब तक यूक्रेन के कई शहर हमले में पूरी तरह तबाह हो चुके हैं साथ है सैकड़ों की जान जा चुकी है. वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्कि भी रूस के सामने हार मानने को तैयार नहीं है. रूस-यूक्रेन के बीच इस बढ़ते तनाव को देखते हुए अब इजरायल, फ्रांस और तुर्की समझौता कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं. बता दें, रूस और यूक्रेन आज तीसरे दौर की बातचीत के लिए आमने-सामने बैठेंगे. इससे पहले हुई दो दौर की बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला है.

Ukraine-Russia War: नहीं रुक रही रूसी बमबारी, जंग का आज 12वां दिन, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे पीएम मोदी

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन संकट का कूटनीतिक समाधान तलाशने में सहायता जारी रखेगा, भले ही उसके इस प्रयास के सफल होने की संभावना बहुत कम हो. बेनेट ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक में रविवार को यह टिप्पणी की थी. उन्होंने मास्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक औचक बैठक से लौटने के कुछ घंटे बाद मंत्रिमंडल की बैठक की. वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति से पुतिन ने एक बार फिर बात की. फ्रांस ने कहा कि उनकी बातचीत में कुछ भी उत्साहजनक नहीं था. वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने यूक्रेन में तत्काल सामान्य युद्धविराम की अपील की. उन्होंने रविवार को रूसी नेता व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की.

आपको बता दें, रूस के राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई इस जंग को रोकने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि ऐसा तब होगा जब यूक्रेन उनकी शर्तें मान लेता है. ये दावा तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन से बातचीत के आधार पर किया गया है. रविवार को तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और राष्ट्रपति पुतिन में बातचीत हुई थी.

आपको बता दें कि रूस की एक बड़ी शर्त ये है कि यूक्रेन (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) नेटो में शामिल न हो. रूस कई सालों से इस बात को कहता रहा है कि यूक्रेन को जो करना है वो करे, लेकिन वो नेटो में शामिल न हो. रूस का दावा है कि यूक्रेन के नेटो का सदस्य बनने से हमारी सुरक्षा पर खतरा पैदा होता है. गौरलतब है कि जानकारों का मानना है कि रूस के यूक्रेन से जंग का मुख्य कारण यही है. बता दें, रूस-यूक्रेन के इस युद्ध में अब तक 15 लाख लोग विस्थापित हो सुके हैं. साथ ही सैकड़ों जवानों की मौत हो चुकी है. इस मौत के आंकड़े में आम नागरिक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: टिकटॉक ने रूस में लाइव स्ट्रीमिंग और नया वीडियो अपलोड करने पर लगाई रोक, रूस के कड़े कानून की वजह से लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
उत्तर प्रदेश में ED का एक्शन! आतंकी फंडिंग और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठ नेटवर्क के 13 ठिकानों पर रेड
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
आज कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? बोले- 'मुझे अनशन तोड़ने को मत कहिए...'
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश
NEET में 5 लाख की डील, 111 सवाल और कोचिंग कनेक्शन... CBI ने खोली परत-दर-परत साजिश

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget