एक्सप्लोरर

Stalin Sanatana Dharma Row: बीजेपी नेता अमित मालवीय की खिलाफ क्यों हुई तमिलनाडु में शिकायत? DMK नेता ने बताई वजह

Stalin Sanatana Dharma Remark: तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बीते दिनों सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही थी. बाद में उन्होंने इस विषय पर माफी मांगने से भी इंकार कर दिया था.

Stalin Sanatana Dharma Row: बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय के खिलाफ तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम की तरफ से शिकायत दी गई.  इस शिकायत में कहा गया है कि बीजेपी नेता ने जान बूझकर तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ उनकी सनातन धर्म की टिप्पणी पर अफवाह फैलाई है. 

डीएमके लीगल विंग के आयोजक वकील केएवी दिनाकरण ने कहा, 'मैंने बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ धारा 153, 153 ए, 153 बी के तहत शिकायत दी है क्योंकि उन्होंने हमारे मंत्री उदयनिधि स्टालिन के भाषण  का गलत मतलब निकाला है जिससे समाज का सौहार्द बिगड़ सकता है.'

उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर क्या कहा था? 
तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म का उन्मूलन करने की बात कह कर विवाद पैदा कर दिया था. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए.

विवाद बढ़ने के दो दिनों बाद उन्होंने कहा, सनातन धर्म एक सिद्धांत है जो लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटता है. सनातन धर्म को उखाड़ फेंकना मानवता और मानवीय समानता को बनाए रखना है.’ साथ ही उन्होंने अपने बयान पर अड़े रहने के साथ ही माफी मांगने से भी इंकार कर दिया. 

क्या बोले थे बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय?
बीजेपी आईटी सेल के मुखिया अमित मालवीय ने उदयनिधि के बयान पर उनसे ट्वीट कर सवाल पूछा था कि आखिर कैसे भारत की बहुसंख्यक आबादी जोकि सनातन धर्म को मानती है का उन्मूलन करेंगे. उन्होंने कहा- क्या उन्मूलन जिसका अर्थ है मिटाना ऐसा कहकर उदयनिधि इस देश की एक बड़ी जनसंख्या के नरसंहार की बात नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Stalin Sanatana Dharma Row: 'जब तक भक्त जीवित हैं, कोई नहीं दे सकता आस्था को चुनौती', उदयनिधि के बयान पर बोलीं स्मृति ईरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget