एक्सप्लोरर

मुंबई में सतत बिजली आपूर्ति के लिए उद्धव ठाकरे का निर्देश- सबस्टेशन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाए

मुंबई में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है. इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे बिजली क्षेत्र से जुड़ी हुई विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में सतत बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए विक्रोली 400 केवी सबस्टेशन परियोजना को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में भविष्य के बिजली की जरूरतों को पूरा करने के लिए विक्रोली में 400 केवी की प्रस्तावित जीआईएस सबस्टेशन परियोजना की समीक्षा की. इसके बाद सीएम ठाकरे ने निर्देश दिया कि इस प्रस्ताव पर काम तुरंत शुरू किया जाना चाहिए और वर्ष 2023 तक पूरा होना जाना चाहिए. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुंबई में सतत बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए वर्ष 2009 में मंजूर किए गए इस महत्वपूर्ण परियोजना को इतने सालों तक लटकाए हुए रखना उचित नहीं है.

हाल ही में मुंबई में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है. इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे बिजली क्षेत्र से जुड़ी हुई विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास वर्षा पर विक्रोली परियोजना को लेकर बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में सांसद विनायक राउत, मुख्य सचिव संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अजोय मेहता, अतिरिक्त मुख्य सचिव आशीष सिंह,प्रधान सचिव विकास खारगे, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव असीम कुमार गुप्ता, महापारेषण कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दिनेश वाघमारे भी उपस्थित थे.

प्रधान सचिव असीम गुप्ता ने बैठक के दौरान जानकारी दी की, विक्रोली की यह परियोजना मुंबई के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. इस परियोजना के तहत मुंबई के लिए 1000 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की अतिरिक्त व्यवस्था वर्ष 2023 तक होने की उम्मीद है. इसके लिए खारघर सबस्टेशन में 400 केवी बिजली लाइन निर्माण करने का प्रस्ताव है. इसी तरह से तलेगांव-कलवा में 400 केवी बिजली लाइन के माध्यम से विक्रोली तक 400 केवी बिजली, इसके अतिरिक्त पडघा, नवी मुंबई के ग्रीड सबस्टेशनों से जोड़ना आदि मुद्दे शामिल है. इस तरह से मुंबई के लिए 1000 मे.वॅ. बिजली की अतिरिक्त व्यवस्था निर्माण करना प्रस्तावित है.

निर्धारित समय के अनुरुप के अनुसार, टाटा पॉवर ने अगले सप्ताह तक विक्रोली परियोजना के निर्माण के लिए जमीन को अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड कंपनी को हस्तांतरित करने की बात पर कंपनी के अधिकारियों ने सहमति व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जमीन की पज़ेशन (कब्जा) मिलने के बाद इस परियोजना का काम वर्ष 2023 तक किसी भी सूरते-ए-हाल में पूरा किया जाना चाहिए.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget