एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस से उद्धव ने की मांग, मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले वापस लें

मराठा समुदाय के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्यव्यापी आंदोलन के दौरान कुछ शैतान तत्वों ने हिंसा की.

मुंबई: शिवसेना ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कहा कि वह आरक्षण के लिये आंदोलन के दौरान मराठा समुदाय के सदस्यों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने के अपने वादे को पूरा करें. गौरतलब है कि सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समुदाय के आंदोलन के दौरान हिंसा की कुछ घटनाएं देखने को मिली थीं. मराठा समुदाय के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्यव्यापी आंदोलन के दौरान कुछ शैतान तत्वों ने हिंसा की.

मराठा क्रांति मोर्चा (एमकेएम) के संयोजकों से मिलने के बाद ठाकरे उपनगरीय बांद्रा में अपने आवास मातोश्री पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी है. मोर्चा उन संगठनों में से एक है जिसने आरक्षण के लिये आंदोलन की अगुवाई की थी. मोर्चा ने मराठा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस मामले वापस लेने के लिये ठाकरे से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया.

ठाकरे ने कहा, ''मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि मराठा युवकों के खिलाफ मामले वापस ले लिये जाएंगे. उन्हें अपने वादे को पूरा करना चाहिये. शिवसेना मराठा समुदाय के साथ दृढ़ता से खड़ी है.'' शिवसेना प्रमुख ने कहा कि समुदाय को सड़क पर तब उतरने पर मजबूर होना पड़ा जब आरक्षण के लिये लंबे समय से लंबित उनकी मांग नहीं मानी गई. उन्होंने कहा, हालांकि, उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया और इसलिये उन्होंने 'ठोक मोर्चा' निकाला.

महाराष्ट्र: एनसीपी और कांग्रेस का गठबंधन तय, सीटों पर फैसला करेंगे राहुल: खड़गे

ठाकरे ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने मराठों के प्रदर्शन का फायदा उठाया और जुलाई-अगस्त में चल रहे आंदोलन के दौरान हिंसा का सहारा लिया. उन्होंने कहा, इसलिये अगर कार्रवाई की जानी है तो उचित तरीके से होनी चाहिये. हिंसा में शामिल लोग खुले घूम रहे हैं जबकि बेगुनाह लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है.

ठाकरे ने कहा, अगर उनके खिलाफ सबूत है तो उन्हें गिरफ्तार करें. आपने (फड़णवीस) कहा था कि मामले वापस ले लिये जाएंगे. हालांकि, थानों को इस तरह का कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंते मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Parliament Monsoon Session LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च करेंगे NDA सांसद, राहुल को घेरने का प्लान
LIVE: लाठीचार्ज के खिलाफ मार्च करेंगे NDA सांसद, राहुल को घेरने का प्लान
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget