एक्सप्लोरर

Uddhav Thackeray: 'मैं नहीं गया था, बीजेपी ने मुझे कांग्रेस की ओर धकेला', शिंदे को शिवसेना मिलने के बाद बोले उद्धव ठाकरे

Uddhav Thackeray Latest Remark: उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर 'शिवसेना विवाद' को लेकर बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है.

Uddhav Thackeray Slams BJP: महाराष्ट्र में एकनाथ शिदे (Eknath Shinde) के पाले में शिवसेना (Shiv Sena) का नाम और निशान जाने के बाद अब पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा है कि उन्हें कांग्रेस के साथ होने के लिए मजबूर किया गया था. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख लगातार चुनाव आयोग और बीजेपी के खिलाफ हमलावर हैं. ठाकरे ने कहा है कि उन्होंने कांग्रेस का हाथ नहीं पकड़ा, बल्कि बीजेपी ने ऐसा करने के लिए उन्हें मजबूर किया. 

बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार (17 फरवरी) को शिवसेना के नाम और निशान वाले मामले में फैसला एकनाथ शिंदे पक्ष में सुनाया था. चुनाव आयोग के फैसले से नाराज उद्धव ठाकरे तब से कई बयान दे चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने ताजा बयान में उद्धव ठाकरे ने कहा, ''कल (18 फरवरी) मैंने रास्ते में आकर उन चोरों को चुनौती दी थी कि हिम्मत है तो चुनाव लड़कर और जीतकर दिखाओ'' ठाकरे ने कहा कि उन्होंने केवल बीजेपी को छोड़ा, न कि हिंदुत्व को. 

'मुझे बीजेपी ने धकेला'

इसी बीच ठाकरे ने कहा, ''मैं कांग्रेस की ओर नहीं गया था, मुझे बीजेपी ने वहां धकेला था.'' ठाकरे ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने गठबंधन का पालन नहीं किया था और उन्हें उसे छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया गया था.

इसी के साथ उद्धव ने कहा कि वह तब भी हिंदू थे और आज भी हिंदू हैं. उन्होंने कहा कि वह अब हिंदी सीखने का अभ्यास बढ़ा रहे हैं. एक बार फिर से चुनाव आयोग पर बरसते हुए ठाकरे ने कहा, ''चुनाव आयोग ऐसा फैसला लेगा, सोचा नहीं था. मेरा तीर-कमान चुरा लिया है लेकिन भगवान राम हमारे साथ हैं.''

ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र और काशी का संबंध बहुत पुराना है. वे धनुष-तीर हमसे ले गए लेकिन भगवान राम हमारे साथ हैं. ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लिए बिना निशाना साधा. दरअसल, शनिवार को शाह पुणे में थे और उन्होंने ठाकरे पर तंज कसा था. ठाकरे ने कहा कि कल कोई आया था, उन्हें लगता है कि उनकी पार्टी के लोग ही हिदुत्व वाले हैं. 

ठाकरे का कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

बता दें कि शिंदे नीत गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद, शनिवार को उद्धव ठाकरे ने अपने आवास ‘मातोश्री’ के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि ‘धनुष-बाण’ चुराने वाले चोर को सबक सिखाना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया था कि वे चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 में होने की उम्मीद है, उससे पहले BMC और अन्य नगर निकायों के चुनाव होने हैं.

यह भी पढ़ें- मुझे यकीन है चुनाव चिन्ह और नाम हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ के सौदे और लेन-देन हो चुके हैं: संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget