एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने कहा- कल मैंने पहली बार कांग्रेस-एनसीपी को संपर्क किया, बातचीत जारी है

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि बुरे समय में हमारी पार्टी ने बीजेपी का साथ दिया. 30 साल का रिश्ता बीजेपी ने तोड़ा है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने पहली बार सोमवार को एनसीपी और कांग्रेस संपर्क किया और सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा.

मुबंई: महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद आज का दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के नाम रहा. एक तरफ एनसीपी और कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया तो दूसरी तरफ शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी के साथ बातचीत चल रही है. कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर हमलोग काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कल यानी सोमवार को पहली बार उन्होंने एनसीपी और कांग्रेस को संपर्क किया और सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा. हमें 48 घंटों की जरूरत थी लेकिन राज्यपाल ने हमें समय नहीं दिया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे के साथ शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे और अरविंद सावंत भी मौजूद थे. अरविंद सावंत ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. मीडिया से बातचीत करते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ने बुरे समय में बीजेपी का साथ दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने रिश्ता खत्म किया है. 30 साल का रिश्ता बीजेपी ने तोड़ा है. ठाकरे ने कहा, ‘’मैं सत्ता का लोभी नहीं हूं.’’

महाराष्ट्र: राष्ट्रपति शासन लगने पर चिराग पासवान ने बीजेपी पर ही साधा निशाना, दिया ये बड़ा बयान

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''बीजेपी-शिवसेना कई सालों से साथ थे लेकिन अब शिवसेना को एनसीपी-कांग्रेस के साथ जाना पड़ रहा है. हम लोग दोनों के साथ आगे की बातचीत करेंगे. मैं अरविंद सावंत का धन्यवाद करता हूं, कई लोगों को मंत्री पद का लालच होता लेकिने वे ऐसे नहीं है. उनपर गर्व है.''

जब उनसे ये पूछा गया कि क्या बीजेपी के साथ विकल्प पूरी तरह खत्म हो चुका है तो इस पर उन्होंने कहा का कि आप इतनी जल्दी में क्यों हैं. ये राजनीति है. छह महीने (राष्ट्रपति शासन) का समय दिया गया है. मैंने बीजेपी वाले विक्लप को नहीं खत्म किया, बीजेपी ने खुद इसे खत्म किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget