एक्सप्लोरर

Rashmi Thackeray को राबड़ी देवी बताने पर क्या बोले बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल?

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पत्नी रश्मि ठाकरे की तुलना राबड़ी देवी से किए जाने के बाद राजनीति गरमा गई है. बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने पूछा किया कि क्या CM पत्नी के सहारे सरकार चला रही हैं?

Chandrakant Patil On Rashmi Thackeray: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की पत्नी रश्मि ठाकरे (Rashmi Thackeray) की तुलना राबड़ी देवी (Rabri Devi) से किए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. इस मामले को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे के खिलाफ हमलावर हैं. वहीं इस मामले को लेकर महाराष्ट्र बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने अपनी बात रखी है.

इस मुद्दे को लेकर जब चंद्रकांत पाटिल से पूछा गया कि क्या शिवसेना रश्मी ठाकरे के सहारे सरकार चलना चाहती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि मालूम नहीं, इस प्रश्न उत्तर उद्धव ठाकरे से ही पूछा जाना चाहिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह सवाल उद्धव ठाकरे से ही करना चाहिए कि क्या आपको लगता है कि आपकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए रश्मि ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए?

उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि राबड़ी देवी कोई गाली है क्या? राबड़ी देवी नाम की महिला बिहार की मुख्यमंत्री थीं. लालू यादव जब जेल में गए तो उन्हें ऐसा लगा कि अपने परिवार से ही कोई मुख्यमंत्री बनना चाहिए इसीलिए राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनीं.

उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश अध्यक्ष के नाते अपने सोशल मीडिया हेड को समझाया कि किसी भी महिला के प्रति बयान देने से पहले बहुत सोच समझकर बोलना चाहिए. लेकिन, ये जो पूरा खेल चल रहा है कि हम सरकार "वर्षा" से नहीं "मातोश्री" से चलाएंगे. पूरे दो साल में हम मंत्रालय में नहीं आएंगे. ये जो मनमानी चल रही है उसपर कौन बोलेगा?

उन्होंने कहा कि ऐसे में अगर कोई कार्यकर्ता रियेक्ट करता है और राबड़ी बोलता है तो क्या गलत है? उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी कोई "राक्षसनी" का नाम तो है नहीं जो न लिया जाए. ऐसा करके आप हमें दिशा दे रहे हैं कि अगर हमारी सत्ता है तो हम भी अपने विरोधी लोगों को इस तरीके से ट्रीट करेंगे.

चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि रश्मि ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने की बात हमारे सोशल मीडिया हेड जितेन गजारिया ने अपने मन से नहीं कहा. उन्होंने कहा कि सबसे पहले उन्हीं के मंत्री अब्दुल सत्तार ने यह बात कही थी. हालांकि इस दौरान उन्होंने जोड़ा कि मैं किसी भी महिला के खिलाफ बयान का समर्थन नहीं कर रहा हूं.

Corona की तीसरी लहर का कब आएगा पीक? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Jammu Kashmir Snowfall: जोजिला में बर्फ हटाने का काम शुरू, लोगों ने की बीआरओ की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते सदन आएंगे शाह? FCRA बिल पर संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस भी तैयार
मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते सदन आएंगे शाह? FCRA बिल पर संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस भी तैयार
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget