एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, कठोर फैसले लेने में पिता बाल ठाकरे से कम नहीं हैं

महाराष्ट्र की राजनीति अब उद्धव ठाकरे के ईर्दगिर्द सिमट गई है. विपरीत परिस्थितियों में उद्धव ने हर बार अपनी प्रतिभा को साबित किया है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे बेहद बड़ा नाम हैं. बाल ठाकरे के बेटे और शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अब महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. वो ठाकरे परिवार से पहले व्यक्ति होंगे जो किसी संवैधानिक पद पर बैठेंगे. दिलचस्प ये है कि उन्होंने आज तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है. उद्धव ठाकरे के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें आप यहां जान सकते हैं.

उद्धव ठाकरे का जन्म 27 जुलाई 1960 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. वर्ष 2004 से वे शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. उद्धव को यह जिम्मेदारी बाल ठाकरे ने दी थी. उद्धव ठाकरे की राजनीतिक प्रतिभा सामने आई जब उनके नेतृत्व में वर्ष 2002 में बीएमसी चुनाव कराए गए, इस चुनाव में पार्टी का शानदार प्रदर्शन रहा. तभी से उद्धव को महाराष्ट्र की राजनीति का उभरता हुआ सितारा कहा जाने लगा था. सौम्य और गंभीर रहने वाले उद्धव एक अच्छे रणनीतिकार माने जाते हैं उनके समर्थक उद्धव में बाल ठाकरे की छवि देखते हैं. पिता के स्वभाव का उनके जीवन पर भी असर दिखाई देता है वे कठोर फैसले लेने से नहीं चूकते हैं. यही वजह है कि उनके समर्थक उनके एक इशारे पर मरने मिटने के लिए तैयार हो जाते हैं.

उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, कठोर फैसले लेने में पिता बाल ठाकरे से कम नहीं हैं

संजय राउत ने ABP न्यूज़ से कहा- उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं

बाल ठाकरे के निधन के बाद सवाल उठा था कि इतनी बड़ी पार्टी को कैसे नियंत्रित किया जाएगा, लेकिन जिस ढंग से उद्धव ने कम समय में पार्टी में पकड़ बनाई और पार्टी को मजबूती प्रदान की उससे उन्होंने विरोधियों के मुंह बंद कर दिए. वे अच्छे पत्रकार और लेखक भी हैं. वर्ष 2006 से वह शिव सेना के मुख्य समाचार पत्र सामना के संपादक हैं.

उद्धव अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं उन्हें जो ठीक लगता है उसे कहने में वे कतई नही हिचकते हैं. फिर सामने वाले का कद कितना ही बड़ा क्यों न हो. उद्धव ने जिस तरह से शिव सेना की पकड़ को महाराष्ट्र में मजबूत किया है वह उनकी कुशलता को दर्शाता है. वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में उद्धव ठाकरे एक मंझे हुए और परिपक्व नेता के तौर पर नजर आए हैं.

महाराष्ट्र में सीएम पद के लिए कांग्रेस और एनसीपी की पहली पसंद उद्धव ठाकरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, TDP-जनसेना का YSR पर आरोप
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
CJP के सौरव दास ने देर रात क्यों किया ये पोस्ट? लिखा- 'मुझे बहुत हंसी आ रही है...'
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
Explained: मस्जिद या जैन मंदिर? तहखाने में अवशेष मिलने के दावों के बाद भरूच जुमा मस्जिद विवाद क्यों पहुंचा HC
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget