एक्सप्लोरर

संजय राउत ने ABP न्यूज़ से कहा- उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ABP न्यूज़ से कहा कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि वे इस पद पर बैठने के लिए तैयार नहीं हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र में सियासत आज पल-पल बदलती रही. आखिरकार शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं. ABP न्यूज़ से उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे इसके लिए मान गए हैं. माना जा रहा है कि उनके इस बयान के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ था वो खत्म हो गया है. यानी ये पहली बार होगा कि कोई ठाकरे परिवार का सदस्य राज्य के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा.

बता दें कि एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के विधायक भी यही चाहते थे कि उद्धव ठाकरे ही राज्य के सीएम बनें. इतना ही नहीं तीनों दलों के अलावा जो छोटे दल हैं उनका भी यही कहना था कि उद्धव राज्य की कमान संभालें. दरअसल आज शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की बैठक हुई. ये पहली बार था जब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के साथ बैठक की. इस बैठक को लेकर ये माना जा रहा था कि आज मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला हो ही जाएगा. लेकिन जब बैठक खत्म हुई और नेता बाहर निकले तो कुछ भी साफ नहीं हो पाया.

शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच अवसरवाद का गठबंधन, ये स्थिर सरकार नहीं दे पाएगी- नितिन गडकरी

हालांकि इस अहम बैठक के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ये जरूर कहा कि लीडरशिप को लेकर तीनों पार्टियों के बीच कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नाम पर सभी की सहमति बनी है. आज की बैठक में उद्धव ठाकरे के नाम का प्रस्ताव भी खुद शरद पवार ने ही रखा था.

लेकिन सूत्रों ने बताया कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते हैं. खुद उद्धव ठाकरे ने भी बैठक के बाद इस सवाल का कोई साफ जवाब नहीं दिया था. इसके ठीक बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर आखिरी फैसला उद्धव ठाकरे ही लेंगे. कई मुद्दों पर बातचीत होनी बाकी है.

बैठक के बाद कांग्रेस का बयान

तीनों दलों के बीच कल शनिवार को भी बैठक होगी. कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा, ''आज की मीटिंग अधूरी रही. बातचीत कल भी जारी रहेगी.'' वहीं पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, ''तीनों दलों के बीच सरकार बनाने को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई. हम कई मुद्दों पर आम सहमति पर पहुंच गए हैं लेकिन बातचीत कल भी जारी रहेगी. शरद पवार जी ने जो कुछ कहा है वो ऑन रिकॉर्ड है मैं उसपर कुछ नहीं कहूंगा. जब हम सभी मुद्दों पर बातचीत कर लेंगे तब उसपर बोलेंगे.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
US-Iran War News LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
LIVE: अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किया भीषण अटैक, 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget