एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में फिलहाल सीएम पद पर अंतिम फैसला नहीं, कांग्रेस और एनसीपी की पहली पसंद उद्धव ठाकरे

तीनों पार्टियों की आज बैठक हुई. बैठक के बाद शरद पवार ने कहा कि लीडरशिप को लेकर कोई समस्या नहीं है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते हैं. एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की पसंद उद्धव ठाकरे ही हैं. अब अंतिम फैसला उन्हें ही लेना है.

मुंबई: शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की बैठक खत्म हो गई लेकिन राज्य का अगला सीएम कौन होगा ये अभी फाइनल नहीं हो पाया है. हालांकि बैठक खत्म होने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने ये जरूर कहा कि सीएम पद के नाम पर एकमत से उद्धव ठाकरे के लिए सहमति बनी. लीडरशिप की कोई समस्या नहीं है. कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की तैयारी चल रही है.

हालांकि शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर पेंच फंसा दिया है. सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे खुद सीएम नहीं बनना चाहते हैं और उन्होंने इस पद की रेस से खुद को बाहर कर लिया है. उधर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर उद्धव ठाकरे आखिरी फैसला लेंगे. कई मुद्दों पर चर्चा होनी बाकी है.

कांग्रेस और एनसीपी ने मुख्यमंत्री पद का फैसला उद्धव ठाकरे के हाथों में छोड़ दिया है. यहां ये बता दें कि इस गठबंधन में मुख्यमंत्री का पद पूरे पांच सालों के लिए शिवसेना को दिया गया है. ऐसे में अब उद्धव ठाकरे को ये फैसला करना है कि आखिर कौन सा शिवसैनिक राज्य का अगला सीएम बनेगा.

एनसीपी और कांग्रेस दोनों की पहली पसंद उद्धव ठाकरे हैं. शिवसेना के भी सभी विधायक चाहते हैं कि उद्धव ठाकरे ही राज्य के सीएम बनें लेकिन अभी सस्पेंस बरकरार है. सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे और इसके बाद फैसला लेंगे.

सूत्रों के मुताबिक उद्धव ठाकरे के बाद संजय राउत, शरद पवार की दूसरी पसंद थे लेकिन शिवसेना इसके लिए तैयार नहीं हुई. इसके अलावा एकनाथ शिंदे और अरविंद सावंत का नाम भी सीएम की रेस में चल रहा है. उधर सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस को डिप्टी सीएम और स्पीकर का पद मिल सकता है. सूत्रों ने ये भी बताया कि कल दिनों दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है. रविवार या सोमवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget