एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्यों उद्धव ठाकरे से मिले थे अरविंद केजरीवाल? BJP ने लगा दिया ये गंभीर आरोप

BJP On Uddhav Thackeray: अरविंद केजरीवाल 24 फरवरी को उद्धव ठाकरे से मिलने उनके आवास मातोश्री पहुंचे थे. अब इस मुलाकात पर बीजेपी ने गंभीर सवाल उठाए हैं.

Uddhav Thackeray in Liquor Scam: बीजेपी ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर शराब माफिया से कनेक्शन का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे पर शराब माफिया के साथ संपर्क का आरोप लगाया है. बीजेपी नेता ने हाल ही में उद्धव ठाकरे की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को भी इसी से जोड़ा है. बीजेपी ने ये आरोप ऐसे समय लगाया है जब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद साथी मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया.

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा, "जब 'आप' शराब घोटाले में लिप्त थी, उसी समय उद्धव ठाकरे सरकार शराब माफिया के संपर्क में थी. इसलिए शराब के लिए छूट दी गई, हम पूछते हैं कि क्या सीबीआई उद्धव ठाकरे से पूछताछ करेगी? यही वजह है कि केजरीवाल ने हाल ही में उनसे मुलाकात की.

केजरीवाल ने की उद्धव से मुलाकात
बीते शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुंबई में थे. जहां वे उद्धव ठाकरे से मिलने उनके निवास मातोश्री पहुंचे थे. दोनों के बीच बहुत गर्मजोशी से मुलाकात हुई थी. इस दौरान केजरीवाल ने बाला साहेब को शेर बताया था.

उद्धव को बताया था 'शेर का बेटा'
केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी थे. केजरीवाल ने कहा, बाला साहेब शेर थे और उद्धव ठाकरे शेर के बेटे हैं. केजरीवाल ने शिवसेना के नाम और निशान को लेकर कहा कि उद्धव ठाकरे का सब कुछ चोरी कर लिया गया है. उम्मीद है उद्धव ठाकरे को न्याय मिलेगा.

आप नेता ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि केंद्र सरकार ने देश को उद्योगपतियों के आगे गिरवी रख दिया है. उन्होंने कहा, देश के कई मुद्दों पर चर्चा हुई है. हम इस रिश्ते को आगे लेकर जाएंगे.

यह भी पढ़ें

गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मनीष सिसोदिया, CJI ने कहा- आपको हाईकोर्ट जाना चाहिए या...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget