एक्सप्लोरर

सुशांत मामले में उद्धव ठाकरे ने पहली बार दिया बयान, कहा- 'मेरे बेटे को बदनाम किया गया'

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'किसी ने आत्महत्या कर ली, वो बिहार का बेटा हो सकता है. लेकिन उसकी वजह से आपने महाराष्ट्र के बेटों को बदनाम किया. आपने मेरे पुत्र आदित्य का भी तिरस्कार किया.

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को दशहरे के मौके पर अपने भाषण में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बात की. मुख्यमंत्री ने एक्ट्रेस कंगना रनौत समेत विपक्षियों पर हमला बोला. उद्धव ठाकरे ने कहा कि कंगना जैसे लोगों ने मेरे बेटे, मुंबई, उसकी पुलिस और महाराष्ट्र के सभी बेटों को "बदनाम" करने की कोशिश की.

दशहरा रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करे हुए ठाकरे ने कहा, 'किसी ने आत्महत्या कर ली, वो बिहार का बेटा हो सकता है. लेकिन उसकी वजह से आपने महाराष्ट्र के बेटों को बदनाम किया. आपने मेरे पुत्र आदित्य का भी तिरस्कार किया. इसलिए आपने जो भी कहा है, उसे आप खुद तक ही रखें. हम साफ हैं.'

गांजा नहीं तुलसी उगाते हैं

कंगना रनौत का नाम लिए बिन उद्धव ठाकरे ने कहा, 'न्याय के लिए चिल्लाने वालों ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाए. मुंबई को पीओके बताया. ऐसी तस्वीर पेश कर रहे हैं जैसे हर जगह ड्रग एडिक्ट है. हम गांजा नहीं तुलसी उगाते हैं. गांजे के खेत आपके राज्य में हैं.' उद्वव ठाकरे ने आगे कहा, 'लोग यहां रोजगार के लिए आते हैं और मुंबई को बदनाम करते हैं. वो कहते हैं कि मुंबई पीओके बन गया. तो यह प्रधानमंत्री का अपमान है क्योंकि उन्होंने कहा था कि पीओके को भारत में मिलाएंगे. छह साल हो गए..इसलिए यह उनकी विफलता है.'

मुंबई पुलिस पर गर्व है

उन्होंने कहा, "मुझे अपनी मुंबई पुलिस पर गर्व है. जिस पुलिस ने एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ा है, वह एकमात्र पुलिस है. " उन्होंने 26/11 आतंकवादी अजमल कसाब को पकड़ने और ट्रायल के संदर्भ में ये बात कही. बता दें कि जून में सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से ही उद्धव ठाकरे की सरकार कंगना रनौत और बीजेपी समर्थकों के निशाने पर है.

NSA डोभाल बोले- दूसरे की इच्छा पर नहीं, खतरा देखकर लड़ेंगे युद्ध, सरकार की सफाई- बयान चीन के खिलाफ नहीं

Bihar Polls: CM नीतीश सिर्फ अपने प्रत्याशियों को जिताने की कर रहे अपील, क्या ढीली पड़ गई है गठबंधन की गांठ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
स्टालिन ने हार के बाद DMK में किए बड़े बदलाव, इन पदों पर तय की उम्र सीमा
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget