एक्सप्लोरर

Terrorist killed: जम्मू-कश्मीर में सेना ने ढेर किए दो आतंकी, कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

Kupwara: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी ढेर हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं और उनकी तलाशी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. 

Encounter in Kupwara: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुपवाड़ा (kupwara) में गुरुवार (18 जुलाई) को सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. सेना ने मुठभेड़ (Encounter) को दौरान दो आतंकियों को मार गिराया. चिनार कॉर्प्स (Chinar Corps) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस संबंध में जानकारी देते हुए पोस्ट किया. चिनार कॉर्प्स ने लिखा, 'कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में गुरुवार को दो आतंकवादियों को मार गिराए जाने के साथ ही घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक रोक दिया गया है.'

बीते एक हफ्ते में LoC पर घुसपैठ की ये दूसरी कोशिश थी जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया. अधिकारियों की मानें तो 6 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया गया. 

सेना के अधिकारी ये भी जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इलाके में और कितने आतंकी मौजूद हैं. खबरों के मुताबिक अभी भी बॉर्डर पर ऑपरेशन जारी है. बिगड़े हुए मौसम के बीच भी भारतीय सेना के जवान डटे हुए हैं. बीते रविवार (14 जुलाई, 2024) को भी कुपवाड़ा जिले में भारी हथियारों से लैस तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था. 

सेना और पुलिस की टुकड़ी पर गोलीबारी

पुलिस ने बताया कि गुरुवार (18 जुलाई, 2024) को डोडा में कास्तीगढ़ क्षेत्र के जद्दन बाटा गांव में देर रात करीब 2 बजे सेना और पुलिस की एक टुकड़ी पर तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी (Firing) की गई. गनीमत ये रही कि गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. इस घटना के बाद ही इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है. 

'जल्द मिलेगी कामयाबी'

जम्मू-कश्मीर के डोडा किश्तवाड़ रामबन रेंज के DIG श्रीधर पाटिल ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'जंगल के इलाके में सभी सुरक्षाबलों के साथ समन्वय बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. गुरुवार को भी आतंकियों के साथ हमारी मुठभेड़ जारी है और पूरा भरोसा है कि जल्द ही हमें कामयाबी मिलेगी.'

मौसम पैदा कर रहा मुसीबत

जम्मू-कश्मीर में सर्च ऑपरेशन के दौरान सबसे बड़ी समस्या मौसम बन रहा है. बताया गया कि बादल छाए हुए हैं और पहाड़ी इलाके पल भर में धुंध से घिर जाते हैं. ऐसे में घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों के बीच सेना को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सेना का जज्बा ऐसा है कि कि जवान खराब मौसम के बीच भी आतंकियों से लोहा ले रहे हैं और कह रहे हैं कि जल्द ही आतंकियों का इलाके से सफाया किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Dibrugarh Express Derailed: यूपी के गोंडा में बड़ा ट्रेन हादसा, पटरी से उतरे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 डिब्बे, 4 की मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील नहीं आई काम
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील नहीं आई काम
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'
'CJP नेताओं को PAK से फंडिंग', केंद्रीय मंत्री के बयान पर बरसे आशुतोष रांका, 'वोट चोरी किसने की'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget