एक्सप्लोरर

मणिपुर: जिरीबाम मुठभेड़ के एक दिन बाद मिले 2 लोगों के शव, 6 लापता

Manipur Violence: जिरीबाम जिले में एक पुलिस स्टेशन और उसके पास के सीआरपीएफ कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी की. मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए.

Manipur Encounter: मणिपुर के जिरीबाम जिले में मंगलवार (12 नवंबर) की सुबह दो नागरिक मृत पाए गए. एक दिन पहले जिले में मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए थे. पुलिस ने बताया कि कल की मुठभेड़ के बाद से तीन महिलाएं और तीन बच्चे लापता हैं. आईजीपी (ऑपरेशन) आई के मुइवा ने कहा कि सुरक्षा बल लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चला रहे हैं. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दो बुजुर्ग व्यक्तियों - लैशराम बालेन और माईबाम केशो के शव जकुराधोर करोंग इलाके में मलबे से बरामद किए गए, जहां आतंकवादियों ने सोमवार को कुछ दुकानों में आग लगा दी थी. जिरीबाम जिला प्रशासन ने क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है. 

'गोलीबारी की गई तो होगी जवाबी कार्रवाई'

मणिपुर पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुठभेड़ में मारे गए 10 लोगों के पास असम की सीमा के पास जिरीबाम के प्रभावित इलाके में अराजकता फैलाने के लिए गोलाबारी थी. मणिपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज राज्य की राजधानी इंफाल में संवाददाताओं को बताया, "सुरक्षा बलों ने लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है. लापता लोगों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे हैं. अगर गोलीबारी की गई तो असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल जवाबी कार्रवाई करेंगे."

अत्याधुनिक हथियारों से किया था हमला

सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध उग्रवादियों के मारे जाने के विरोध में पहाड़ी क्षेत्र के कुकी-जो बहुल इलाकों में मंगलवार सुबह पांच बजे से ही बंद रखा गया है. सोमवार को मारे गए संदिग्ध उग्रवादियों ने छद्म वर्दी पहन रखी थी और अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे.

पुलिस ने बताया कि उन्होंने जिरीबाम जिले में एक पुलिस स्टेशन और उसके पास के सीआरपीएफ कैंप पर अंधाधुंध गोलीबारी की. मुठभेड़ के दौरान सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह जिरीबाम में स्थिति शांत लेकिन तनावपूर्ण रही और पुलिसकर्मी संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें: मणिपुर में कुकी उग्रवादियों का हमला: किसानों पर गोलियां, महिला की हत्या से बढ़ा तनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
IIT खड़गपुर में फांसी से लटकी मिली प्रोफेसर की लाश, क्यों की खुदकुशी?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, CRPF के DG बोले- 'जिम्मेदारी मैं लूंगा'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget