एक्सप्लोरर

Twitter War: हिमंत बिस्वा सरमा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- हम चुपचाप काम करना पसंद करते हैं

Twitter War: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को फिर से टैग करते हुए लिखा कि जब तक मजबूर नहीं किया जाता, हम चुपचाप काम करना पसंद करते हैं.

Assam CM Vs Delhi CM: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बीच कई दिनों से ट्विटर वार चल रहा है. इसी बीच सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि शिक्षा क्षेत्र में चाय बगानों के लोगों के लिए आपने क्या किया?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर से ट्विटर पर टैग करते हुए शिक्षा क्षेत्र में विशेषकर चाय बागानों के लोगों के लिए अपनी सरकार की पहलों को सूचीबद्ध किया. सरमा ने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कहा, 'जब तक मजबूर नहीं किया जाता, हम चुपचाप काम करना पसंद करते हैं!'

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने क्या कहा? 
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस शैक्षणिक वर्ष में हमने चाय बागान श्रमिकों के बच्चों के लिए 100 माध्यमिक विद्यालय स्थापित किए हैं, 100 और पर काम चल रहा है. चाय बागान असम के सुदूर हिस्सों में स्थित हैं.'वीडियो में दावा किया गया है कि असम में एक मजबूत स्कूल शिक्षा प्रणाली है, जिसमें 44,521 सरकारी स्कूलों में दो लाख से अधिक शिक्षक 65 लाख से अधिक छात्रों को पढ़ा रहे हैं.

इसमें कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा कुल 1.18 लाख मध्याह्न भोजन कार्यकर्ता भी रखे गए हैं.वीडियो में कहा गया कि चाय बागान श्रमिकों के बच्चों के लिए इस शैक्षणिक सत्र में जहां 100 माध्यमिक विद्यालय खोले गए हैं, वहीं 100 अन्य स्कूल तथा 10 कॉलेज परियोजना की तैयारी के चरण में हैं.इसमें अंत में कहा गया, ‘‘हम चुपचाप गुणवत्ता प्रदान करना पसंद करते हैं!’’

ट्विटर पर जुबानी जंग कब शुरू हुई?
दोनों मुख्यमंत्रियों हिमंत सरमा और अरविंद केजरीवाल के बीच काफी समय से ट्विटर पर जुबानी जंग चल रही है और दोनों ही एक-दूसरे को अपने राज्य का दौरा करने तथा किए गए विकास कार्यों को देखने के लिए कह रहे हैं. केजरीवाल को टैग करते हुए सरमा ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया था. यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने खराब परिणामों के कारण असम सरकार द्वारा स्कूलों का विलय किए जाने संबंधी एक खबर के जवाब में कहा कि स्कूलों को बंद करना कोई समाधान नहीं है.

यह भी पढ़ें-

Assam CM Delhi: असम के मुख्यमंत्री सरमा और दिल्ली सीएम केजरीवाल में ठनी, लंदन-पेरिस तक पहुंची जुबानी जंग

Assam: असम की कोर्ट ने समन जारी कर मनीष सिसोदिया को किया तलब, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget