एक्सप्लोरर

Assam CM Delhi: असम के मुख्यमंत्री सरमा और दिल्ली सीएम केजरीवाल में ठनी, लंदन-पेरिस तक पहुंची जुबानी जंग

Assam CM Vs Delhi CM: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग जारी है.

Assam CM Vs Delhi CM: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Assam CM HImanta Biswa Sarma) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Delhi CM Arvind Kejriwal) के बीच ट्विटर वार चल रहा है. केजरीवाल ने सरमा से पूछा था कि असम के स्कूल (Assam Schools) देखने कब आऊं. इसपर सरमा ने पूछा-तब कहां थे जब राज्य में बाढ़ (Assam Floods) आई थी. सरमा ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर ताजा हमला बोलते हुए रविवार को दावा किया कि केजरीवाल दिल्ली को लंदन या पेरिस (London-Paris)बनाने का अपना वादा पूरा नहीं कर पाए, जिसके बाद वह “राष्ट्रीय राजधानी की तुलना छोटे नगरों से कर रहे हैं.”

सरमा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने असम का दौरा करने की इच्छा अब जताई है और उन्होंने उस समय असम आने को नहीं कहा जब राज्य बाढ़ जैसी आपदा से जूझ रहा था. बता दें कि इससे पहले केजरीवाल ने सरमा से पूछा था कि आपने मेरे प्रश्न का जवाब नहीं दिया.आपके सरकारी स्कूल देखने कब आऊँ?” अगर स्कूल अच्छे नहीं हैं तो कोई बात नहीं, मिल के ठीक करेंगे ना.

सरमा ने केजरीवाल से पूछा-क्या हुआ तेरा वादा

दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच जुबानी जंग का सिलसिला तब शुरू हुआ जब केजरीवाल ने ट्विटर पर एक खबर साझा की, जिसमें कहा गया था कि खराब नतीजे आने की वजह से असम सरकार ने 34 स्कूल बंद कर दिए हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक ने यह खबर साझा करते हुए कहा था कि स्कूल बंद करना कोई समाधान नहीं है. सरमा ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया, “आप दिल्ली को लंदन और पेरिस बनाने का वादा कर सत्ता में आए थे, क्या आपको याद है केजरीवाल जी?”

सरमा ने कसा तंज- सिसोदिया को निमंत्रण भेजा है

उन्होंने कहा, “जब आप कुछ कर नहीं सके तब आपने दिल्ली की तुलना असम और पूर्वोत्तर राज्यों से करनी शुरू कर दी.” सरमा ने कहा कि जब भाजपा दिल्ली जैसे शहर में सत्ता में आएगी तो वह उसे दुनिया का सबसे समृद्ध नगर बनाएगी. केजरीवाल के असम दौरे की खबरों पर सरमा ने कहा, “मुझे दुख है कि आपके मन में असम आने की इच्छा तब पैदा नहीं हुई जब असम के लोग बाढ़ जैसी आपदा से जूझ रहे थे.” उन्होंने कहा, “और हां, आपके उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को असम से निमंत्रण भेजा गया है.”

सरमा परोक्ष रूप से यहां की एक अदालत द्वारा सिसोदिया को भेजे गए सम्मन का हवाला दे रहे थे. असम के मुख्यमंत्री ने सिसोदिया के विरुद्ध मानहानि का दावा किया था, जिस पर अदालत ने सिसोदिया को 28 सितंबर को पेश होने के लिये सम्मन जारी किया है. असम के मुख्यमंत्री ने केजरीवाल को उनके दिल्ली को लंदन जैसा बनाने के वादे की याद दिलाई.

ये भी पढ़ें:
Congress President Election: कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया क्या है, कार्यकाल कितने साल का होता है, जानें

Bihar Politics: 'सरकार गिरवा दें, ताकि केंद्र सरकार उनसे खुश हो जाए', नीतीश कुमार का सुशील मोदी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget