एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: BSF को सांबा में मिली 20 फीट लंबी सुरंग, पाकिस्तान में बने बोरियों से छुपाया गया था

इस सुरंग के मुंह को पाकिस्तान में बने बोरियों से छुपाया गया था. बोरियों पर शकर गढ़/कराची लिखा है. इसकी चौड़ाई तीन से चार फीट है.

जम्मू: सीमा सुरक्षा बल (BSF)  को जम्मू-कश्मीर के सांबा में एक सुरंग मिली है. जम्मू बीएसएफ आईजी एनएस जंवाल के अनुसार, ये सुरंग सीमा के साथ पाकिस्तान में शुरू होती है और सांबा में समाप्त होती है. सुरंग के पास सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया है.

बीएसएफ के मुताबिक इस सुरंग की लंबाई करीब बीस फीट है और चौड़ाई तीन से चार फीट है. सुरंग को छुपाने के लिए इसके शुरू होने की जगह पर पाकिस्तान में बने सैंडबैग्स (रेत की बोरियां) भी मिले हैं जिस पर शकर गढ़/कराची लिखा हुआ है. इसके शुरु होने की जगह अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर से भारत की ओर करीब 170 मीटर है.

जम्मू बीएसफ के आईजी एनएस जंवाल ने कहा,  "सैंडबैग्स के ऊपर पाकिस्तान की साफ-साफ मार्किंग हैं जो ये दिखाती हैं कि इसे (सुंरग) पूरी प्लाइनिंग और इंजीनियरिंग की कोशिशों के साथ खोदा गया है. पाकिस्तानी रेंजर्स और अन्य एजेंसियों की सहमति और अनुमोदन के बिना, इतनी बड़ी सुरंग का निर्माण नहीं किया जा सकता है.”

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने पूरे इलाके में बड़ा अभियान चलाया है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं और भी ऐसी सुरंगें तो नहीं हैं. इसके साथ ही, इस मिली सुरंग को लेकर विश्लेषण किया जा रहा है जिसका इस्तेमाल संभवत: आतंकवादियों की घुसपैठ और मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के लिए किया गया हो.

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ महानिदेशक राकेश अस्थाना ने सीमा पर तैनात कमांडरों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि सीमा पर घुसपैठ रोधी प्रणाली प्रभावी रहे और इस सीमा पर कोई खामी नहीं रहे. जम्मू के सांबा सेक्टर में बृहस्पतिवार को बीएसएफ जवानों को गश्त के दौरान भारतीय क्षेत्र में सीमा पर बाड़बंदी के पास स्थित इस सुरंग का पता चला. वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हाल में हुई बारिश के बाद कुछ स्थानों पर जमीन धंसने से बीएसएफ को आशंका हुई. अधिकारी ने बताया कि सुरंग का पता लगाने के लिए तत्काल मशीन मंगाई गई, मौके पर निरीक्षण करने पर पता चला कि सुरंग निर्माणाधीन है. सूत्रों के मुताबिक सुरंग करीब 25 फुट की गहराई में बनाई गई थी और यह बीएसएफ की ‘व्हेलबैक’ सीमा चौकी के नजदीक खुलती है. उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने ऐसे अन्य किसी गुप्त ढांचे का पता लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ा अभियान चलाया है. सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ महानिरीक्षक (जम्मू) एनएस जामवाल ने भी मौके का दौरा किया और अभियान का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के द्वार पर आठ से 10 रेत की बोरियां मिली हैं. गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते पंजाब में पांच हथियारबंद घुसपैठियों के हाल में मारे जाने के बाद बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बड़ा सुरंग खोज अभियान चलाया है. पाकिस्तान से लगती करीब 3,300 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ के हाथों में है और पहले भी सीमा से लगते जम्मू के इलाकों में सुरंगों का पता चला है.

ट्रंप ने कहा- कमला हैरिस में शीर्ष पद पर आसीन होने की 'काबिलियत नहीं', इवांका ट्रंप बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget