एक्सप्लोरर

जानें- 5000 से ज्यादा पुराने नोट एक बार में जमा कराने पर पूछताछ का सच

नई दिल्ली: सरकार ने कहा है कि 5000 से ज्यादा पुराने नोट एक बार में जमा कराएंगे तो कोई पूछताछ नहीं होगी. लेकिन कल कई बैंकों में इसके उलट ऐसे ग्राहकों से बाकायदा फॉर्म भरवाया गया, जो पांच हजार से ज्यादा के पुराने नोट जमा करने बैंक पहुंचे. यानि सरकार के दावे के उलट बैंक 5000 से ज्यादा पुराने नोट जमा करने आने वाले लोगों से पूछताछ कर रहा है. बैंक पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही पैसे जमा कर रहा है. अहम बात ये भी है कि इस सिलसिले में आरबीआई की तरफ से कोई नया नोटिफिकेशन नहीं आया है. सवाल ये है कि क्या सरकार का नया आदेश बैंकों तक नहीं पहुंचा है?

दिल्ली में PNB बैंक में पूछताछ

दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर बने पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर रैंक के दो बैंक अधिकारियों ने उन लोगों से पूछताछ की जो पांच हजार से ज्यादा के पैसे जमा करवा रहे थे. डेढ लाख रुपए जमा कराने आए एक शख्स पवन कुमार को भी ये फॉर्म भरना पड़ा और बताना पड़ा कि पैसे कहां से आए.

PNB

जम्मू के सिटीजन्स कोआपरेटिव बैंक में भी पूछताछ

जम्मू के शास्त्री नगर इलाके के सिटीजन्स कोआपरेटिव बैंक में एक बीमार महिला 40 हजार के पुराने नोट जमा कराने आई तो बैंक ने पहले पूरी पूछताछ की. तसल्ली हो गई तब जाकर पैसा खाते में डाले गए.

jammu-bank-1-580x395

एक बार 5000 से ज्यादा जमा करने पर सवाल नहीं- जेटली

तो ये है सच सरकार के दावे का. सरकार ने एलान किया है कि एक ही बार में सारे पुराने नोट जमा करने पर कोई पूछताछ नहीं होगी. लेकिन सच क्या है वो आपने देखा. कल ही वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक बार में ही पुराने नोट जमा करने पर जवाब तलब नहीं होगा.

जानें- 5000 से ज्यादा पुराने नोट एक बार में जमा कराने पर पूछताछ का सच

बार-बार जमा कराने पर होगी पूछताछ- जेटली

इससे पहले परसों सरकार ने कुछ और ही ऐलान किया था. कहा गया था 30 दिसम्बर तक 5000 रुपए से ज्यादा के 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट सिर्फ एक ही बार बैंक खाते में जमा कराए जा सकेंगे. जमा कराते वक्त दो बैंक अधिकारी स्त्रोत पर पूछताछ करेंगे.

नोट जमा करने को लेकर सरकार कंफ्यूज !

लेकिन एक दिन बाद ही इस एलान से सरकार तो पलट गई. लगता है कि बैंक वालों के पास सरकार के नए एलान का आदेश नहीं पहुंचा. इसलिए बैंकों में एक बार में ही सारे पुराने नोट जमा करने पहुंच रहे लोगों से भी पूछताछ हो रही है. सवाल ये भी है कि नोट जमा करने को लेकर इतना कंफ्यूजन क्यों है.

यह भी पढ़ें कैबिनेट की बैठक आज हो सकता है अहम फैसला, कैश में सैलरी देने पर लगेगी रोक! नोटबंदी से परेशान लोगों को नए साल पर मिलेगी इनकम टैक्स में राहत! नोटबंदी: कहीं नोट ने छोड़ा रंग तो कहीं बदमाशों ने लूटा बैंक, लोगों की हालत जस की तस! काले धन के कुबेर: छापेमारी जारी, अब तक 428 करोड़ से ज्यादा का काला कैश बरामद वायरल सच: क्या सरकार कैशलेस ट्रांजेक्शन के नाम पर जनता को लूट रही है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget