एक्सप्लोरर

Raaj Ki Baat: यूपी चुनाव में कांग्रेस के सामने संकट, क्या बचा पाएंगी जीती हुई सात विधानसभा सीटें?

Raaj Ki Baat: राज की बात है कि अगर पीके की चली तो प्रियंका भी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. ये तो तय है कि कि प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज इस बार चुनाव मैदान में दिखाई देंगे.

Raaj Ki Baat: चुनावी सियासत में रणनीति अहम होती है, लेकिन उतनी ही अहम होती है प्रतिद्वंद्वी की रणनीति की काट. चुनाव यदि उत्तर प्रदेश जैसे सूबे में हो तो रणनीतियों की जंग और ज़्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है. तो राज की बात में इसी रणनीतिक युद्धकौशल की करते हैं बात. लड़ाई हाशिये पर जा चुकी कांग्रेस की साख वापस लाने की कोशिशों और बीजेपी की पूरी तरह कांग्रेस को समेट देने की रणनीति की है.

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं. अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की पहले नंबर की पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी और मौजूदा समय में चौथे नंबर की पार्टी यानी कांग्रेस के बीच रणनीति का संघर्ष भी सामने आएगा. कांग्रेस की ओर से रणनीति बनाने का जिम्मा देश में कई बार अपनी रणनीति को लेकर अपनी उपयोगिता साबित कर चुके प्रशांत किशोर ने संभाला है तो भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्रेष्ठ रणनीति पहले भी कई बार साबित की जा चुकी है.

2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को सही साबित करते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी. कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था और महज 114 सीटों पर चुनाव लड़ना स्वीकार कर लिया था. 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा की 312 सीटें जीतकर तीन चौथाई सीटों के साथ सरकार बनाई थी. इसके विपरीत 114 सीटों पर लड़ने वाली कांग्रेस महज 7 सीटों पर सिमट गई थी. पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 49 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी.

राज की बात है कि इस बार की चुनावी रणनीति उन सीटों पर पूरा फोकस कर विधानसभा में धमक जमाने की. इनके अलावा कांग्रेस 37 सीटों पर तीसरे स्थान पर रही थी. इस तरह कांग्रेस कुल मिलाकर जीती और दूसरे नंबर वाली सीटों पर उम्मीद की किरण देख रही है. कपहले व दूसरे स्थान वाली 56 सीटों को हर हाल में जीतने की रणनीति बनाई जा रही है. इसीलिए प्रशांत किशोर सहित कांग्रेस के शीर्ष रणनीतिकारों ने उत्तर प्रदेश के सभी कांग्रेसी महारथियों को चुनाव मैदान में उतारने का प्रस्ताव किया है.

राज की बात है कि अगर पीके की चली तो प्रियंका भी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. ये तो तय है कि कि प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज इस बार चुनाव मैदान में दिखाई देंगे. रायबरेली, अमेठी, कानपुर से प्रतापगढ़ व बनारस तक कांग्रेस चुनाव में पूरी ताकत झोंक देना चाहती है. इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं.

राज्य में लगभग भूमिका विहीन हो चुकी कांग्रेस वापसी की कोशिशों में जुटी है वही भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस मुक्त उत्तर प्रदेश के नारे के साथ चुनाव मैदान में जाने की रणनीति बनाई है. भारतीय जनता पार्टी अगले वर्ष के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शून्य सीटों पर समेट देने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी उन सभी सीटों पर बेहद मजबूत उम्मीदवार उतारने जा रही है जहां कांग्रेस पहले या दूसरे स्थान पर रही थी. इसके लिए सांसदों की भी सीधी जवाबदेही सुनिश्चित की जा रही है.

इन स्थितियों में अगला विधानसभा चुनाव रणनीतियों के संग्राम का भी होगा. भारतीय जनता पार्टी चुनाव में कांग्रेस को शून्य सीटों पर पर पहुंचाने के लक्ष्य को पाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. वही कांग्रेस के सामने 7 सीटे बचाने के साथ नई सीटें जीतने की चुनौती भी होगी ताकि वह उत्तर प्रदेश में अपने अस्तित्व को जीवित रख सके.

Raaj Ki Baat: सरकारी नीतियों पर विपक्ष के दावे पड़ रहे भारी, मोदी ने अपने नेताओ को संजीदा होने का दिया आदेश

Raaj Ki Baat: कांग्रेस ने भविष्य की योजनाओं पर शुरू किया काम, जानें- किन चेहरों को दी जाएगी तरजीह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में राजनीतिक है स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में राजनीतिक है स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget