एक्सप्लोरर

COVID-19: त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- समीक्षा के बाद धीरे-धीरे हटाया जाए लॉकडाउन, जल्दबाजी में स्थिति खराब होगी

उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि लॉकडाउन धीरे-धीरे हटाना सही रहेगा. जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना संकट पर आगे की योजना बनाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की.  अब इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन समय-समय पर समीक्षा करने के बाद धीरे-धीरे हटाना उचित है. इसमें किसी भी तरह की जल्दबाजी खतरनाक है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा,''राज्य में अभी तक 51 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं. इसमें से 33 ठीक हो गए हैं. 18 मरीज अस्पतालों में है और राज्य में अब तक किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है.''

मुख्यमंत्री रावत ने आगे कहा,'' राज्य में 11 कंटेनमेंट जोन हैं. हमारे 65 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं. हमारी पुलिस, आंगनवाड़ी, डॉक्टर और तमाम अन्य संगंठन जो पूरा सहयोग कर रहे हैं.'' उन्होंने कहा,'' उत्तराखंड की जनता खुद काफी समझदार है और इसी का कारण है कि हम इस वायरस को यहां रोक पाने में कामयाब हुए हैं.''

उन्होंने आगे कहा,'' राज्य में 80 फीसदी लोग वो हैं जो तब्लीगी जमात के मरकज़ में गए थे या वहां गए लोगों के संपर्क में आए थे. केवल दो केस लोकल हैं बाकि जो अन्य लोग हैं वो भी विदेशों से संक्रमित होकर आए हैं.''

राज्य में जारी लॉकडाउन क्या 3 मई के बाद हटेगा इस पर उन्होंने कहा,'' हमने पीएम मोदी से कहा है कि राज्यों की सीमा को इस वक्त बंद रखना चाहिए. जो बीमारी विदेश से आ सकती है वो यहां एक राज्य से दूसरे राज्य में भी फैल सकती है. जब तक सभी जिलों में स्थिति ठीक नहीं होती हमें आवागमन पर रोक लगानी चाहिए. धीरे-धीरे लॉकडाउन स्थिति की समीक्षा करने के बाद हटाना चाहिए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके को कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, CJP ने दिया अहम अपडेट
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'
एक और चुनाव में मिली जीत तो अमित शाह बोले, 'देशविरोधी ताकतों को युवाओं का…'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget