एक्सप्लोरर

Exit Poll 2023: BJP, कांग्रेस, टीएमसी और NPP...मेघालय, त्रिपुरा और नगालैंड में किसे कितना फायदा और नुकसान? पढ़ें वोट फीसद

Exit Poll 2023 Vote Share: एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, त्रिपुरा, नगालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनना तय है. वहीं मेघालय में किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है.

Tripura-Nagaland-Meghalaya Exit Poll: पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनावों को लेकर किए गए एग्जिट पोल 2023 के वोट फीसदी का आंकड़ा नतीजों से पहले ही बहुत कुछ बयां कर रहा है. वैसे तो 2 मार्च को मतगणना के बाद ये साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनने जा रही है, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे भी इस तरफ बड़ा इशारा कर रहे हैं. Axis My India के एग्जिट पोल में बीजेपी के पूरे बहुमत के साथ त्रिपुरा में फिर वापसी करने के संकेत है. उधर नगालैंड में भी  बीजेपी- एनडीपीपी गठबंधन को सत्ता में वापसी के आसार है. मेघालय में बीजेपी के लिए चुनौती है.

क्या कहता है त्रिपुरा का वोट फीसद?

एग्जिट पोल 2023 के मुताबिक इस बार त्रिपुरा में बीजेपी का वोट फीसद बढ़ रहा है. इस राज्य में  साल 2023 बीजेपी 45 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. वहीं लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन 32 फीसदी वोट का मिलने का आकंड़ा है. टिपरा मोथा 20 फीसदी और अन्य को 3 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं. अगर इस राज्य के साल 2018 विधानसभा चुनावों के वोट फीसदी पर गौर करें तो सभी राजनीतिक दलों की स्थिति साफ हो जाती है.

बीते चुनावों में एआईटीसी 0.30 फीसदी, बीजेपी 43.59 फीसदी, सीपीआई 0.82 फीसदी, सीपीएम 42.22 फीसदी, कांग्रेस 1.79 फीसदी, एआईएफबी 0.56 फीसदी, आरएसपी 0.75 फीसदी, एएमबी 0.24 फीसदी, सीपीआई (एमएल)(एल) 0.06 फीसदी, आईएनपीटी 0.72 फीसदी, आईपीएफटी 7.38 फीसदी, एनईआईएनडीपी 00.1 फीसदी, आरपीआई 0.01 फीसदी, एसयूसीआई 00.3 फीसदी, टीएलएसपी 0.15 फीसदी और टीआरआईपीपी को 0.11 फीसदी वोट मिले थे. 

नगालैंड में गठबंधन कर रहा है कमाल

एग्जिट पोल 2023 के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो नगालैंड में एनडीपीपी बीजेपी गठबंधन को 49 फीसदी, एनपीएफ को 13 फीसदी, कांग्रेस को 10 फीसदी और अन्य को 28 फीसदी वोट मिलने के संकेत है. दरअसल बीते चुनावों में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) नेफ्यू रियो के चुनाव में उत्तरी अंगामी सीट से बंपर जीत दर्ज की थी.

इस सीट से ही वो 2023 में भी मैदान में रहे. नगालैंड में मुख्यमंत्री नेफ्यू रिओ खासे मशहूर है. नगालैंड चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे बयां कर रहे  हैं कि इस राज्य में एक बार फिर से एनडीपीपी और बीजेपी की गठबंधन की सरकार भारी बहुमत से सत्ता में आएगी. इस राज्य की 60 सीटों में से एक में पहले ही जुन्हेबोटो जिले की आकुलुटो सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक काजहेटो किन्मी निर्विरोध चुन लिए गए हैं.

नगालैंड का साल 2018 के विधानसभा चुनाव का वोट फीसद बीजेपी 15.31 फीसदी, कांग्रेस 2.07 फीसदी, एनसीपी 1.06 फीसदी, एनपीएफ 38.78, एएएपी 0.75 फीसदी, जेडीयू 4.49 फीसदी, एलजेपी 0.28 फीसदी, एनपीईपी 7.12 फीसदी, एनडीपीपी 25.30 फीसदी और आईएनडी 4.28 फीसदी रहा. 

मेघालय में एनपीपी को बढ़त

एग्जिट पोल 2023 के मुताबिक मेघालय 2023 चुनावों के वोट फीसद में  एनपीपी को सबसे अधिक वोट फीसद मिल रहा है. एग्जिट पोल में एनपीपी  29 फीसदी, कांग्रेस 19 फीसदी,  बीजेपी 14 फीसदी और अन्य 11 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं. उधर साल 2018 में मेघालय का वोट फीसदी कांग्रेस का अधिक रहा था.

साल 2018 का वोट फीसद कुछ ऐसा रहा. इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक एआईटीसी 0.35 फीसदी, बीजेपी 9.63 फीसदी, कांग्रेस 28. 50 फीसदी, एनसीपी 1.61 फीसदी, एचएसपीडीपी 5.35 फीसदी, एनपीईपी 20.60, यूडीपी 11.61 फीसदी, आप 0.09 फीसदी, एलजेपी 0.01, जीएनसी 1.38 फीसदी, केएचएनएएम 0.90 फीसदी, एनईआईएनडीपी 0.02 फीसदी, पीडीएफ 8.17 फीसदी और आरपीआई (ए) 0.01 फीसदी वोट मिले थे.

ये भी पढ़ेंः Exit polls 2023: नगालैंड में गठबंधन के साथ BJP बनाएगी सरकार, जानें- त्रिपुरा और मेघालय में पार्टी का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget