एक्सप्लोरर

Election Results 2023: 8 सीटों के चुनाव नतीजों में क्रिकेट जैसा रोमांच! 7, 10, 18, 38...100 वोटों से भी कम अंतर से तय हुई हार-जीत

Election Results 2023: पूर्वोत्तर के 3 राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनावों में मतगणना के नतीजे कई उम्मीदवारों की उम्मीद केवल आखिरी वक्त में तोड़ गए. 7 वोटों ने भी किस्मत पलट डाली.

Assembly Election Results 2023: दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आमचुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव किसी त्योहार सा माहौल होता है. वोटों की गिनती के साथ-साथ खुशियों के रंग उड़ते हैं तो कहीं रंजो गम के मंजर नजर आते हैं. ये कुछ वैसा ही रोमांच होता है जैसे क्रिकेट के मैदान में एक-एक रन जीत के लिए जरूरी होता है. 

जब आती जीत हार में बदल जाती है तो कैसा महसूस होता है कोई उन उम्मीदवारों से पूछे जो मेघालय और नगालैंड में जीतते- जीतते हार गए. पूर्वोत्तर के इन 3 राज्यों में उम्मीदवारों में आखिरी वक्त में 7 वोटों ने भी हार-जीत का फासला तय किया है. इसी होनी को तो क़िस्मत का लिखा कहते हैं. 

मेघालय में महज 10 वोटों में टूटा दिल 

मेघालय (Meghalaya) में किसी को पूरा बहुमत नहीं मिला, लेकिन बीजेपी और एनपीपी (NPP) में राज्य में सरकार बनाने पर बात हो गई है. 60 विधानसभा सीट वाले इस राज्य में 59 सीटों पर वोट पड़े थे. इन सीटों पर पड़े वोटों से ही उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला हुआ. जो जीता वो खुशी मना रहा है, लेकिन इस राज्य में कुछ उम्मीदवार आखिरी तक अपनी जीत की आस में थे, क्योंकि उनकी वोटों की गिनती में कमी नहीं थी.

फिर वोटों के आंकड़े ने अचानक ऐसी पलटी खाई की जीतते-जीतते इन्हें हार का सामना करना पड़ा. कोई राजबाला सीट के उम्मीदवार के दिल से पूछे कि जीत की आस अचानक हार में तब्दील हो जाए तो कैसा महसूस होता है. दरअसल राजबाला सीट पर महज 10 वोटों से हार से जीत का फासला तय हुआ. मेघालय के ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों और उम्मीदवारों के बारे में यहां जानिए.

1.निर्वाचन क्षेत्र -राजबाला
वोटों का मार्जिन -10
पार्टी जीती - तृणमूल कांग्रेस 
उम्मीदवार- डॉ. मिजानुर रहमान काजी 
कुल वोट-  12628
वोट फीसद-37.89
पार्टी हारी - एनपीपी
उम्मीदवार- एमडी अब्दुस सालेह-12618
वोट फीसद- 37.86

2.निर्वाचन क्षेत्र- सोहरा
वोटों का मार्जिन -15
पार्टी जीती -पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट
उम्मीदवार- गेविन मिगुएल माइलीम 
कुल वोट-11358
वोट फीसद- 42.31 
पार्टी हारी- यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी
उम्मीदवार- टिटोस्टार वेल चाइन
कुल वोट-11343
वोट फीसद- 42.25

3.निर्वाचन क्षेत्र- दादेंग्रे सीट 
वोटों का मार्जिन -18
पार्टी जीती-टीएमसी
उम्मीदवार-  रूपा. एम. मारक 
कुल वोट - 15702
वोट फीसद- 47.7
पार्टी हारी- नेशनल पीपुल्‍स पार्टी
उम्मीदवार - जेम्स पांगसांग कोंगकल संगमा 
कुल वोट-15684
वोट फीसद- 47.64

4.निर्वाचन क्षेत्र-माइलीएम सीट
वोटों का मार्जिन -38
पार्टी जीती- इंडियन नेशनल कांग्रेस
उम्मीदवार-  रोनी वी लिंगदोह
कुल वोट-  8904
वोट फीसद-28.69
पार्टी हारी- वॉयस ऑफ द पीपुल्स पार्टी
उम्मीदवार-  ऐबांडाप्लिन एफ. लिंगदोह 
कुल वोट - 8866
वोट फीसद-28.56

5. निर्वाचन क्षेत्र- आमलारेम निर्वाचन
वोटों का मार्जिन -57  
पार्टी जीती- यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी
उम्मीदवार- लखमेन रिम्बुई -
कुल वोट- 17803 
वोट फीसद- 49.15 
पार्टी हारी- नेशनल पीपुल्स पार्टी
उम्मीदवार- के स्टीफ़नसन  मखिम 
कुल वोट-  17746
वोट फीसद - 48.99

नगालैंड में निर्दलीय की जीत की आस बदली हार में

नगालैंड (Nagaland) विधानसभा चुनावों में भी 59 सीटों पर बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को वहां की आवाम ने बहुत दिया. एनडीपीपी के उम्मीदवार से आखिरी वक्त तक जीत की आस लगाई निर्दलीय उम्मीदवार महज 7 सीटों से विधायक बनने से चूक गए. ये ऐसी हार थी जिसे हार के मुकाबले कड़ी जंग कहना सही साबित होगा. इस राज्य में भी 3 सीट ऐसी रहीं जहां उम्मीदवारों को आखिरी वक्त में हार का सामना करना पड़ा. 

1. निर्वाचन क्षेत्र- पश्चिम अंगामी
वोटों का मार्जिन-7 सीट
पार्टी जीती - एनडीपीपी
उम्मीदवार- सलहूतुनू क्रुसे 
कुल वोट-7078
वोट फीसद- 49.74
हारी पार्टी- निर्दलीय 
उम्मीदवार-केनिझाखो नखरो
कुल वोट-7071
वोट फीसद- 49.69

2.निर्वाचन क्षेत्र- फेक 
वोटों का मार्जिन-49 
पार्टी जीती- नागा पीपुल्स फ्रंट 
उम्मीदवार -कुझोलुज़ो निएनु
कुल वोट-9485 
वोट फीसद- 48.92
पार्टी हारी- एनडीपीपी 
उम्मीदवार- कुबोटा खेसोह
कुल वोट-9437
वोट फीसद- 48.68

3.निर्वाचन क्षेत्र- तापी 
वोटों का मार्जिन-82
पार्टी जीती- एनडीपीपी
उम्मीदवार- नोक वांगनाओ
कुल वोट-5864
वोट फीसद- 40.14
पार्टी हारी-नागा पीपुल्स फ्रंट
उम्मीदवार- वांगलेम कोन्याक
कुल वोट-5782
वोट फीसद- 39.58

ये भी पढ़ें: Assembly Election Results: त्रिपुरा में फिर खिला कमल, मेघालय-नगालैंड में भी बीजेपी की सरकार, जानिए तीनों राज्यों के चुनावी नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज

वीडियोज

America-Iran Tension: अमेरिका ने इमरजेंसी मीटिंग में हो गया कुछ बड़ा FINAL? | Trump | Khamenei
ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, दिल्ली में 2023 के बाद सबसे ठंडी जनवरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
दिल्ली में कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, घना कोहरा-शीतलहर ने बढ़ाई मुश्किलें, 615 तक पहुंचा AQI
Gustaakh Ishq OTT Release: 'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
'गुस्ताख इश्क' अब ओटीटी पर होने जा रही रिलीज, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
कौन हैं आयुषी सोनी? WPL में रिटायर्ड आउट होने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
नाखूनों में काली लाइन दिखे तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत
नाखूनों में काली लाइन दिखे तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है स्किन कैंसर का संकेत
Video: बच्चे मोबाइल में व्यस्त, इधर बंदरों ने पार्क में लिया झूले का मजा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
बच्चे मोबाइल में व्यस्त, इधर बंदरों ने पार्क में लिया झूले का मजा- वीडियो देख बन जाएगा दिन
Embed widget