एक्सप्लोरर

तीन तलाक: मुंबई, गाजियाबाद और कन्नौज की इन मुस्लिम महिलाओं को है न्याय का इंतजार

नई दिल्ली: 11 मई 2017 यानी आज देश की सर्वोच्च अदालत की संविधान पीठ एक ऐसे मामले की सुनवाई शुरू करेगी, जिसका नतीजा चाहे जो हो, वो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा. ऐसा मामला जिसके फैसले का इंतज़ार करोड़ों लोगों को है. जो करोड़ों लोगों के भविष्य पर सीधा असर डालेगा. मुंबई, गाजियाबाद और कन्नौज की कुछ ऐसी महिलाएं हैं जिनकी जिंदगी तीन तलाक के इस प्रावधान बदल कर रख दी है. क्या मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी ‘तीन तलाक’ से आजादी, SC में आज 5 जजों की पीठ करेगी सुनवाई मुंबई की अहाना शैख की कहानी- मंगाई थी दवाइयों की पर्ची, भेजा तलाकनामा पिछले 10 सालों से मुंबई में निजी रोजगार के जरिए अपना घर चलाने वाली अहाना शैख़ को उसके पति मुदस्सर ने जिस तरह से तलाक दिया है वो किसी मजाक से कम नहीं है. अहाना के पति ने दवाइयों की पर्ची भेजने के नाम पर उसके घर का पता लेकर तलाकनामा भेज दिया था. तीन तलाक: मुंबई, गाजियाबाद और कन्नौज की इन मुस्लिम महिलाओं को है न्याय का इंतजार अहाना का कहना है कि वो तलाक के खिलाफ नहीं है. इनका कहना है कि अगर लड़का और लड़की आपसी सहमति से अलग होना चाहते हैं तो तलाक का प्रावधान होना चाहिए. लेकिन जिस तरह से इनके साथ मजाक हुआ है ऐसा किसी के साथ न हो. जरुर पढ़ें- तीन तलाक क्या बला है, इसपर बहस करने से पहले ये सारी अहम बातें जरूर जानें गाजियाबाद की साजिदा की कहानी- पैसों की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक गाजियाबाद में साजिदा नाम की महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया है. साजिदा की शादी चार साल पहले हुई थी. उसका एक बेटा भी है. साजिदा के पिता साबिर ने शादी में 6 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन शादी के बाद भी साजिदा का पति लगातार पैसों की मांग करता रहा. उसने पैसों के लिए साजिदा को काफी मारा पीटा. जब उसके पिता इसकी मांग पूरी नहीं कर पाए तो उसने साजिदा को तीन तलाक दे दिया. कन्नौज की महजबी बेगम की कहानी- बच्चा न होने पर तीन तलाक जरुर पढ़ें- जानें- तीन तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड में क्या फर्क है यूपी के कन्नौज के गुरसहायगंज की रहनेवाली महजबी बेगम की शादी 19 साल पहले कयामुद्दीन नाम के शख्स से हुई थी. शादी के 19 साल बीत जाने के बाद भी दोनों के कोई संतान नहीं हुई. महजबीं के सास ससुर उसे बांझ कह कर ताना मारते थे. वहीं पति उससे मारपीट करता था. कुछ समय पहले महजबी के पति के किसी और लड़की से संबंध बन गए और फिर एक दिन उसने महजबीं को फोन पर तीन तलाक बोल दिया. तीन तलाक: मुंबई, गाजियाबाद और कन्नौज की इन मुस्लिम महिलाओं को है न्याय का इंतजार महजबीं ने इंसाफ के लिए पुलिस अधिकारीयो का दरवाजा खटखटाया है. पुलिस अधिकारीयों ने महंजबी की शिकायत तो दर्ज कर ली है लेकिन उससे ज्यादा कुछ नहीं हो पाया है. महजबी ने पुलिस से इंसाफ न मिलता देख सीएम योगी के जनता दरबार में भी गुहार लगाई है. महजबी जैसे सैंकड़ों मुस्लिम महिलाओं को अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है.देखना है कि सुप्रीम कोर्ट तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं को क्या राहत देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramlila Maidan Rally Live: रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा
Live: रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, रैली में 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा
मणिपुर में फिर सड़कों पर उतरे हजारों लोग, आखिर क्या है इनकी मांग?
मणिपुर में फिर सड़कों पर उतरे हजारों लोग, आखिर क्या है इनकी मांग?
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐतिहासिक दिन'
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐतिहासिक दिन'
4000 पुलिसकर्मी, CAPF की 270 कंपनियां तैनात, INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली बनी किला
4000 पुलिसकर्मी, CAPF की 270 कंपनियां तैनात, INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली बनी किला

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget