एक्सप्लोरर

'INDIA' गठबंधन से ममता बनर्जी होंगी पीएम फेस? तृणमूल कांग्रेस ने बनाया ये मेगा प्लान

TMC Social Media campaign: तृणमूल कांग्रेस सोशल मीडिया कैंपेन के तहत रील्स और ग्राफिक्स के जरिए ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे योग्य और सही उम्मीदवार के तौर पर प्रोमोट करेगी.

Mamata Banerjee as PM Candidate: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र से मुकाबले के लिए बने 26 दलों के गठबंधन INDIA की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इसके लिए कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोशल मीडिया कैंपेन शुरू कर दी है. कैंपेन का मकसद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पीएम पद के लिए सबसे सही और योग्य उम्मीदवार के तौर पर प्रोमोट करना है.

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया कैंपेन के लिए ममता बनर्जी के स्लोगन वाले रील्स और ग्राफिक्स भी बनाए जाएंगे, जिनमें लिखा होगा- बोलचे बंगलार जोनोता, प्रधानमंत्री होक ममता. इसका मतलब है कि बंगाल के लोगों ने घोषणा कर दी है कि वह ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है. टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने चुनौती वाले लहजे में कहा कि पीएम पद के लिए ममता बनर्जी से ज्यादा योग्य उम्मीदवार कोई है तो ढूंढ कर बताओ.

18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई दूसरी बैठक में विपक्ष ने गठबंधन के लिए INDIA नाम का ऐलान किया था. विपक्ष ने कहा कि INDIA का मतलब है- इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इनक्लूसिव अलायंस. आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी और पीएम मोदी को टक्कर देने के लिए 26 विपक्षी दलों ने मिलकर यह गठबंधन तैयार किया. हालांकि, विपक्ष की ओर से अभी तक पीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई नामों को लेकर चर्चा है. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे साफ कर चुके हैं कि पार्टी को प्रधानमंत्री पद का लालच नहीं है.

पंचायती चुनाव को लेकर बीजेपी और टीएमसी में जुबानी जंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में जीत हासिल करने के लिए टीएमसी के कथित तौर पर हिंसा करने की शनिवार को आलोचना करते हुए इसे खूनी खेल कहा. प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनसे ठीक से व्यवहार करने का आग्रह किया और राज्य को बदनाम करने का भी आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें:
Independence Day 2023 Live Streaming: लाल किले पर ध्वजारोहण से पीएम मोदी के भाषण तक... यहां देखें 77वें स्वतंत्रता दिवस की लाइव स्ट्रीमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
राजीव गांधी जयंती: पीएम मोदी ने किया याद, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह
मणिपुर में तीन दिन तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget