एक्सप्लोरर

तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी नेता अनुब्रत मंडल के अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने की निंदा की

इससे पहले दिन में एक ऑडियो क्लिप प्रसारित हुई थी, जिसमें कथित तौर पर मंडल की आवाज है. क्लिप में मंडल कथित तौर पर जिले के एक पुलिस थाना प्रभारी को फोन पर धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं.

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार (30 मई, 2025) को पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुब्रत मंडल द्वारा एक पुलिस अधिकारी के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कथित रूप से अपमानजनक और गाली गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किए जाने की निंदा की.

तृणमूल ने इसी के साथ पार्टी की बीरभूम जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष मंडल को चार घंटे के भीतर बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया है. साथ ही यह चेतावनी भी दी कि अगर वह इसका पालन नहीं करते हैं तो ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी करने सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

इससे पहले दिन में एक ऑडियो क्लिप प्रसारित हुई थी, जिसमें कथित तौर पर मंडल की आवाज है. क्लिप में बीरभूम के ताकतवर नेता माने जाने वाले मंडल कथित तौर पर जिले के एक पुलिस थाना प्रभारी (आईसी) को फोन पर धमकी देते हुए सुनाई दे रहे हैं. ‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका.

तृणमूल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, 'पार्टी स्पष्ट रूप से मंडल द्वारा एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ की गई टिप्पणियों से खुद को अलग करती है और उनका समर्थन नहीं करती. हम उनके द्वारा अपमानजनक और अस्वीकार्य गाली गलौज की भाषा का इस्तेमाल किए जाने की कड़ी निंदा करते हैं. पार्टी उन्हें अगले चार घंटों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश देती है, ऐसा न करने पर कारण बताओ कार्यवाही शुरू की जाएगी.'

इससे पहले दिन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने ‘एक्स’ पर ऑडियो क्लिप साझा करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कुमार से इसकी शीघ्र जांच करने की मांग की. मजूमदार ने कहा, 'जब कोई इस बातचीत को सुनेगा तो यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि कैसे कुख्यात अपराधियों को, अडिग और बड़ी-बड़ी बात करने वाली मुख्यमंत्री द्वारा शरण दी जा रही है.'

एक अन्य पोस्ट में राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि मंडल ने आईसी को धमकी देते हुए महिलाओं के बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर मंडल पुलिस अधिकारी पर पार्टी प्रतिद्वंद्वी काजल शेख का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए तथा उसे ‘सबक सिखाने’ की धमकी देते हुए सुने जा रहे हैं.

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget