एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर को लेकर ममता बनर्जी की पार्टी में बगावत के सुर, एक और विधायक ने उठाए सवाल

हावड़ा के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जटू लाहिड़ी ने पीके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लाहिड़ी ने सीधे प्रशांत किशोर पर हमला करते हुए कहा कि वह ‘किराए’ पर पार्टी चलाने आए हैं और उनके आने से पार्टी को नुकसान पहुंचा है.

पश्चिम बंगाल में अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों से ठीक पहले राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं. टीएमसी हाल में मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले शुभेंदु अधिकारी के झटके से अभी उबरी भी नहीं है कि एक और बगावती सुर देखने को मिल रहा है. ये बगावती सुर टीएमसी की तरफ से चुनाव में नैया पार लगाने के लिए लाए गए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के खिलाफ है. कुछ महीने बाद बंगाल में विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में अगर इसी तरह बगावत रूप सामने आते रहे तो पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है.

हावड़ा के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जटू लाहिड़ी ने पीके के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लाहिड़ी ने सीधे प्रशांत किशोर पर हमला करते हुए कहा कि वह ‘किराए’ पर पार्टी चलाने आए हैं और उनके आने से पार्टी को नुकसान पहुंचा है.

शिवपुर विधायक लाहिड़ी ने आने वाले दिनों में परोक्ष रूप से टीएमसी छोड़ने का संकेत दिया है. उन्होंने पार्टी में शुरू हुई मौजूदा उथल-पुथल के लिए प्रशांत किशोर को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी मंत्री पद के मोह से बाहर निकलने में सक्षम थे. पार्टी में कई समस्याएं हैं. हम सभी इस बात से दुखी हैं.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जो क्षमता है उससे ज्यादा राज्य में किसी की ज़रूरत नहीं है. लोगों ने उनपर विश्वास किया है कि वो उनके साथ खड़ी हैं, इसीलिए बाहर से किसी को लाने की ज़रूरत नहीं है. मेरी निजी धारणा है कि प्रशांत किशोर को लाने के बाद से हमारे दल की बहुत क्षति पहुंची है. विधायक लाहिड़ी का कहना है कि ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के रूप में देखने के बाद वह पार्टी में आए. उनका मानना ​​है कि ममता बनर्जी को खुद ही पार्टी चलाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- ममता बनर्जी कोलकाता को बनाना चाहती हैं पाकिस्तान, खेल रहीं खूनी खेल  

ममता बनर्जी ने साधा अमित शाह पर निशाना, कहा- अपने करियर में कभी नहीं देखा ऐसा गृह मंत्री 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
झारखंड में मार्च पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'हम छात्रों...'
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
कार्यक्रमों की शुरुआत तमिल गीत से, वंदे मातरम की चर्चा के बीच तमिलनाडु में प्रस्ताव पेश
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम
'सावरकर क्विज में शामिल हुए तो...', केरल के मंत्री का शिक्षकों को अल्टीमेटम

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget