एक्सप्लोरर

अरिजीत सिंह ने कोलकाता रेप पीड़िता पर बनाया गाना, भड़क गई TMC, कहा- बदलापुर और साक्षी मलिक पर क्यों नहीं...

Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता रेप केस पीडिता के लिए सिंगर अरिजीत सिंह ने गाना गाया. इस गाने के माध्यम से अरिजीत सिंह सवाल करते हैं - "मन कब मुक्त होगा? कब आंखें खोलोगे? कब हम सहानुभूति रखेंगे?"

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप और हत्या मामले में टीएमसी और बीजेपी एक-दूसरे पर हमलावर हैं. इस बीच मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने एक नया राजनीतिक बखेड़ा कर दिया है. इधर, तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार (30 अगस्त) को बॉलीवुड के जाने-माने गायक अरिजीत सिंह पर "चुनिंदा आलोचना" करने का आरोप लगाया, क्योंकि उन्होंने कोलकाता के आर.जी. कर अस्पताल में रेप और हत्या की शिकार हुई ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए एक गाना जारी किया था.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने एक बंगाली गीत, ' आर कोबे' (अभी नहीं, तो कब?) जारी किया , जिसमें उन्होंने सवाल उठाया कि रेप कल्चर पर लोग कब तक चुप रहेंगे. इसके साथ ही अरिजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि कोलकाता के निवासियों के प्रयास बेकार नहीं जाएंगे.

TMC नेता कुणाल घोष ने सिंगर अरिजीत सिंह पर कसा तंज

इस दौरान टीएमसी नेता कुणाल घोष ने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक अरिजीत सिंह पर निशाना साधा. कुणाल घोष ने सवाल किया कि क्या अरिजीत सिंह ने महाराष्ट्र के बदलापुर के एक स्कूल में रेप की शिकार दो लड़कियों के लिए न्याय की मांग करते हुए ऐसा ही गीत क्यों नहीं जारी किया? कुणाल घोष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर बंगाली में पोस्ट किया.

क्या अरिजीत सिंह की चेतना सिर्फ बंगाल के लिए पैदा होती?- कुणाल घोष

कुणाल घोष ने कहा "अरिजीत सिंह एक बेहतरीन गायक हैं. इसके अलावा वह एक अच्छे इंसान भी हैं. पीड़िता के लिए न्याय की मांग करने वाला उनका गाना उचित है, मैं इसका समर्थन करता हूं. उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अरिजीत के साथ समस्या यह है कि उनकी चेतना केवल बंगाल के लिए ही पैदा होती है. वह कभी भी महाराष्ट्र के बदलापुर जैसी अन्य घटनाओं या (पहलवान) साक्षी मलिक के लिए गीत जारी नहीं करते हैं, क्योंकि वह मुंबई में काम करते हैं. उनका काम, पैसा और करियर हिंदी फिल्म उद्योग से जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ेंः INS Arighat: भारत का 'INS अरिघात' पहुंचाएगा दुश्मनों को आघात! डरे-सहमे चीन ने सबमरीन को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget