एक्सप्लोरर

जुलाई के अंत तक 12-18 साल की आयुवर्ग को लगनी शुरू हो सकती है जायडस कैडिला की वैक्सीन- डॉ एनके अरोड़ा

कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ एनके अरोड़ा ने कहा कि जायडस कैडिला की वैक्सीन का ट्रायल करीब-करीब पूरा हो चुका है. जुलाई के अंत तक या अगस्त में 12 से 18 साल के बच्चों को इसे लगाए जाने की शुरुआत हो सकती है.

नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम के बीच एक सकारात्मक खबर आई है. जायडस कैडिला की वैक्सीन का ट्रायल लगभग पूरा हो चुका है. जुलाई के अंत या अगस्त में 12 से 18 साल की आयु के बच्चों को ये वैक्सीन लगनी शुरू हो सकती है. कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन डॉ एनके अरोड़ा ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हमारा लक्ष्य रोजाना एक करोड़ वैक्सीन डोज लगाने का है.

डॉ एनके अरोड़ा ने कहा, “आईसीएमआर एक स्टडी लेकर आया है जिसमें कहा गया है कि तीसरी लहर देर से आने की संभावना है. हमारे पास देश में हर किसी का टीकाकरण करने के लिए 6-8 महीने का समय है. आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य हर दिन 1 करोड़ खुराक देने का है.”

कल केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी थी जानकारी

शनिवार को केंद्र सरकार ने टीका उपलब्ध कराने की स्थिति को लेकर एक हलफनामे में कहा कि डीएनए टीका विकसित कर रहे जायडस कैडिला ने 12 से 18 साल के आयुसमूह पर क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है और इसे वैधानिक मंजूरी मिलने के बाद यह टीका निकट भविष्य में 12 से 18 साल के बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकता है. हलफनामे में सरकार ने यह भी कहा कि देश की पात्र आबादी का टीकाकरण करने के वास्ते टीका उपलब्ध रहेगा.

भारत में टीकाकरण की स्थिति

26 जून शाम 7 बजे तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 32 करोड़ 11 लाख 43 हज़ार 649 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिसमें अब तक 1,01,94,464 हैल्थकेयर वर्कर को पहली और 71,99,161 हैल्थकेयर वर्कर को दूसरी डोज दी जा चुकी है.

वहीं 1,74,34,064 फ्रंटलाइन वर्करों को पहली डोज और 93,75,103 दूसरी डोज दी गई है.  45 से 59 साल की उम्र के 8,67,88,297 लोगों को पहली और 1,45,99,454 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है.

18 से 44 साल के आयु वर्ग में 8,30,23,693 लोगों को पहली और 18,48,754 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज मिल चुकी है. 60 साल से ज्यादा उम्र के 6,74,03,566 लोगों को पहली और 2,32,77,093 दूसरी डोज दी जा चुकी है.

हरियाणा: रियायतों के साथ 5 जुलाई तक बढ़ा कोरोना लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget