एक्सप्लोरर

हरियाणा: रियायतों के साथ 5 जुलाई तक बढ़ा कोरोना लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

हरियाणा में अब पचास फीसदी की क्षमता के साथ सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक जिम खोले जा सकेंगे. सभी दुकानें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खोली जा सकेंगी. स्पा और स्विमिंग पूल अभी भी बंद रहेंगे.

चंडीगढ़: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर लागू लॉकडाउन को बढ़ाकर 5 जुलाई तक कर दिया है. हालांकि, इसके साथ ही सरकार ने कुछ रियायतों का भी एलान किया है. इसके तहत राज्य भर में सभी दुकानें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगी. वहीं मॉल्स सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगी.

रेस्टोरेंट और बार (होटल और मॉल्स) सुबह दस बजे से रात दस बजे तक खुलेंगे. इस दौरान सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. होटल, रेस्टोरेंट और फास्ट फूट सेंटर्स से फूड डिलिवरी की रात दस बजे से इजाजत होगी.

धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी गई है लेकिन एक समय में पचास से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे. कॉरपोरेट ऑफिस पूरी क्षमता के साथ काम कर सकेंगे और यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से जुड़े दूसरे नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा.

शादी समारोह और अंतिम संस्कार में अधिकतम पचास लोग शामिल हो सकेंगे. घर के अलावा दूसरे जगहों पर शादी का कार्यक्रम किया जा सकेगा. खुली जगहों पर अधिकतम पचास लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत दी गई है.

हरियाणा सरकार की तरफ से जारी नए आदेश में राज्य में जिम खोलने की भी इजाजत दे दी गई है. सुबह छह बजे से रात के आठ बजे तक जिम खोले जा सकेंगे लेकिन ये पचास फीसदी की क्षमता के साथ ही काम कर सकेंगे. स्विमिंग पूल औऱ स्पा बंद रहेंगे.

हरियाणा में कोरोना की स्थित

हरियाणा में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से 17 मौतें हुईं, जबकि संक्रमण के 121 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7 लाख 68 हजार 263 हो गए. राज्य में अब तक संक्रमण से 9,368 लोगों की मौत हो चुकी है. गुड़गांव, हिसार, पानीपत और भिवानी जिलों में दो-दो लोगों की मौत हुई है.

शनिवार को पलवल में सबसे अधिक 20 मामले सामने आए, उसके बाद पंचकूला में 17 मामले आए. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1804 है. अब तक कुल 7 लाख 57 हजार 91 मरीज ठीक हो चुके हैं. बुलेटिन में कहा गया है कि कुल संक्रमण दर 7.76 फीसदी है.

बेंगलुरुः सामूहिक दाह संस्कार के लिए बनाया सबसे बड़ा श्मशान हुआ बंद, कोविड मामलों में कमी के कारण हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget