एक्सप्लोरर

पटरी पर जानवरों के आने से लेट होती है ट्रेन, रेलवे करेगा मालिकों पर कार्रवाई

इस साल अगस्त महीने तक जानवरों के ट्रेनों के सामने आने की 607 घटनायें दर्ज की गई है जिसकी वजह से 905 ट्रेनें प्रभावित हुई है.

जयपुर: उत्तर पश्चिम रेलवे मंडल में इस साल अगस्त माह तक ट्रेनों के सामने पशुओं के आने की 607 घटनाओं में कम से कम 905 ट्रेनें हुई प्रभावित हुई. रेलवे इसकी रोकथाम के लिये जागरूकता अभियान चलायेगा और पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करेगा.

उत्तर-पश्चिम रेलवे के एक प्रवक्ता के मुताबिक चलती गाड़ियों के सामने पटरी पर जानवरों के आने से गाड़ियों की गति कम करनी पड़ती है, उनको रोकना भी पड़ता है. इससे जहां गाड़ियॉ विलम्ब से चलती है वहीं यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.

इस प्रकार है घटनाओं का ब्यौरा

प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार में इस साल अगस्त महीने तक जानवरों के ट्रेनों के सामने आने की 607 घटनायें दर्ज की गई है जिसकी वजह से 905 ट्रेनें प्रभावित हुई है. जयपुर मण्डल पर 250, अजमेर मण्डल पर 120, बीकानेर मण्डल पर 95 और जोधपुर मण्डल पर 142 घटनाऐं दर्ज की गई है.

उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल में जानवरों के टकराने से 2 ट्रेनों के पटरी से उतरने की भी घटना हुई है. इसके अलावा जानवरों के टकराने से रेल इंजन को भी नुकसान पहुंचता है.

रेलवे करने जा रहा है कार्यवाही

उन्होंने बताया कि इन घटनाओं को ध्यान रखते हुए रेल प्रशासन इस प्रकार की घटनाओं पर कार्यवाही करने जा रहा है. रेलवे ट्रेक पर जानवरों को खुला छोड़ने से होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए रेल प्रशासन उन क्षेत्रों की पहचान कर रहा है जहां इस प्रकार की घटनाएं ज्यादा होती है.

उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान चलाया जायेगा औक पशु पालको को पहले समझाया जायेगा. उसके बाद भी इस तरह की घटना होने पर जानवरों के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा जिससे इस प्रकार की दुर्घटनाओं पर रोक लग सकें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
प्रतिबंधित संगठन ULFA की तारीफ कर घिरे असम मंत्री, CM हिमंत ने दी सफाई
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
SIR को सही बताकर कर्नाटक के मंत्री ने पहले खड़ा किया विवाद, अब लिया यू-टर्न
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
यूपी SIR: 'बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे गए', याचिका पर SC ने EC से कहा- जांच करें
खरगे पर पीएम मोदी का पलटवार, 'अंतिम सांस तक सेवा में जुटा रहूंगा'
खरगे पर पीएम मोदी का पलटवार, 'अंतिम सांस तक सेवा में जुटा रहूंगा'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget