एक्सप्लोरर

Odisha News: ओडिशा में बड़ा रेल हादसा टला, मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, जांच के आदेश

Train Derailment: ओडिशा के टिटलागढ़ यार्ड में बड़ा रेल हादसा टला जब रायपुर जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए. इसमे कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन रेलवे संचालन प्रभावित रहा.

Train Accident: ओडिशा के टिटलागढ़ यार्ड में शुक्रवार (21 फरवरी) रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. ये मालगाड़ी रायपुर की ओर जा रही थी और टिटलागढ़ रेलवे स्टेशन के पास रात करीब 8:30 बजे यह दुर्घटना हुई. अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. हालांकि मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की वजह से रेलवे संचालन प्रभावित हुआ.

घटना की जानकारी मिलते ही ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीनियर अधिकारी और संबलपुर मंडल के मंडल रेल मैनेजमेंट (DRM) तुषारकांत पांडेय मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और हालात की समीक्षा की. DRM संबलपुर ने बताया कि मालगाड़ी में रेड मड (लाल मिट्टी) लदी थी, जिसे एक सीमेंट प्लांट ले जाया जा रहा था. ट्रेन जब लाइन नंबर 8 से गुजर रही थी तभी अचानक तीन डिब्बे पटरी से उतर गए.

ट्रैक साफ करने में जुटी रेलवे टीम और कर्मचारी

ANI के मुताबिक, रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य रेल लाइन को तुरंत बहाल कर दिया जिससे यातायात प्रभावित न हो. हादसे की वजह केवल डाउन लाइन बाधित हुई है जिसे जल्द से जल्द बहाल करने का काम जारी है. राहत ट्रेन की टीम और रेलवे कर्मचारी तेजी से ट्रैक साफ करने में लगे हैं.

चिकटी से रायपुर जा रही थी मालगाड़ी

यह मालगाड़ी चिकटी (रायगढ़ रेलवे के पास) से रायपुर रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी और टिटलागढ़ रेलवे जंक्शन से होकर गुजर रही थी. रेलवे प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि हादसे की वजहों का पता लगाया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को होने से रोका जा सके.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget