एक्सप्लोरर

आर्थिक पैकेज में अनदेखी के कारण नाराज हैं व्यापारी- कैट

व्यापारी महासंघ ने कहा कि कैट इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करेगा क्योंकि लॉकडाउन हटने पर व्यापारी बड़े वित्तीय संकट में आ जाएंगे क्योंकि उन्हें वेतन, ब्याज, बैंक ऋण, कर और विभिन्न वित्तीय दायित्वों का भुगतान करना होगा.

नई दिल्ली: कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) ने भारत के उन 7 करोड़ व्यापारियों की ओर से सरकार के खिलाफ गहरी निराशा और आक्रोश व्यक्त किया है जो कि देश की सप्लाई चेन की मुख्य कड़ी के रूप में अपना दायित्व निभा रहे हैं. आर्थिक पैकेज की घोषणा करते समय ट्रेडर्स और रिटेलर्स के इस समूह की पूरी तरह से अनदेखी की गई है.

क्या कहा व्यापारी महासंघ के चेयरमैन ने

व्यापारी महासंघ के चेयरमैन महेंद्र शाह ने एबीपी न्यूज़ से कहा हमारे 7 करोड़ व्यापारी देश में 40 लाख लोगों को रोज़गार देते हैं. हमनें नोटबंदी के समय भी सरकार का साथ दिया था और लॉकडाउन में भी देश में अनाज की कमी नहीं होने दी. लेकिन 20 लाख करोड़ के 13 शून्य में से हमें एक शून्य भी नहीं दिया गया.

क्या कहा व्यापारी महासंघ के महासचिव ने

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि देश में व्यापार करने वाले सभी प्रकार के व्यवसायी हमारे संघ के अंतर्गत आते हैं. इन्हीं के मार्फत देश के 130 करोड़ लोगों तक हर तरह का सामान पहुंचता है. आज ये व्यापारी क्राईसिस में हैं क्योंकि लॉक डाउन खुलने के बाद भी इनका मार्केट में फँसा हुआ पैसा 60 दिन से पहले वापस नहीं आएगा. ऐसे में व्यापार के इंफ़्रास्ट्रकचर समेत सभी खर्चे व्यापारी कैसे उठाएगा. प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन के दौरान हमारे लिए तीन ट्वीट किए लेकिन पैकेज में हमें कुछ भी नहीं दिया.

सरकार पर सौतेले व्यवहार का आरोप

दिल्ली एनसीआर कैट संयोजक सुशील कुमार जैन ने कि प्रधान मंत्री ने कई अवसरों पर व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहा है. खुदरा विक्रेताओं ने कोरोना योद्धाओं के रूप में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की है. फिर भी आर्थिक पैकिज को लेकर व्यापारियों को एकदम से नकारे जाने से हर व्यापारी को बेहद पीड़ा है और आज देश भर के व्यापारी सरकार के इस सौतेले व्यवहार से आक्रोशित हैं.

कैसे होगा वेतन, ब्याज, बैंक ऋण और कर भुगतान

व्यापारी महासंघ ने कहा कि कैट इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करेगा क्योंकि लॉकडाउन हटने पर व्यापारी बड़े वित्तीय संकट में आ जाएंगे क्योंकि उन्हें वेतन, ब्याज, बैंक ऋण, कर और विभिन्न वित्तीय दायित्वों का भुगतान करना होगा.

मदद न मिलने पर 20% व्यापारियों बाज़ार से बाहर हो जाएंगे

महासंघ की चिंता है कि अगर सरकार द्वारा व्यापारियों के व्यापार की सुरक्षा नहीं की गई तो डर है कि लगभग 20% व्यापारियों को अपना व्यवसाय बंद करना पड़ेगा और अन्य 10 प्रतिशत व्यापारी जो इन 20% व्यापारियों पर निर्भर हैं, उन्हें भी अपना व्यवसाय बंद करना पड़ जाएगा. महासंघ संयोजक ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि ऐसी विकट स्थिति के तहत सरकार ने व्यापारियों को सहायता देने से इनकार कर दिया है. यह अफ़सोस की बात है कि अर्थव्यवस्था के ऐसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की बहुत अनदेखी की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन गेमिंग स्कैम: एक और शख्स सागर दास को ED ने किया गिरफ्तार; 3 दिन की कस्टडी में भेजा गया
ऑनलाइन गेमिंग स्कैम: एक और शख्स सागर दास को ED ने किया गिरफ्तार; 3 दिन की कस्टडी में भेजा गया
गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस ने किया BJP पर पलटवार, नितिन नवीन की रैली पर किया ट्रोल
1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस ने किया BJP पर पलटवार, नितिन नवीन की रैली पर किया ट्रोल
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget