एक्सप्लोरर

From Iran to Azerbaijan, 84 Hyderabads: पूरी दुनिया में एक या दो नहीं, कुल 84 हैदराबाद हैं

From Iran to Azerbaijan, 84 Hyderabads: क्या आपको पता है दुनियाभर में 84 जगहों का नाम हैदराबाद है. अगर नहीं तो पढ़िए ये खबर...

हैदराबाद जिसे शहर-ए-निगाराँ कहिए 
रंग-ए-रुख़्सार सहर-ए-हुस्न-ए-बहाराँ कहिए 

उस के सीने में क़ुतुब-शाह का किरदार भी है 
वज़्अ'-दारी भी है इख़्लास भी है प्यार भी है 

उस की बाँहों में बसी भागमती की दुनिया 
जगमगाता है जहाँ चाँद रवा-दारी का 

मस्जिदें भी हैं मनादिर भी हैं गिरिजा-घर भी 
निकहत-ओ-नूर में डूबा हुआ हर मंज़र भी 

इस लिए 'मीर' की 'ग़ालिब' की ग़ज़ल कहते हैं 
शहर को आज भी सभी ताज-महल कहते हैं 

मशहूर शायर अमीर अहमद ख़ुसरव ने हैदराबाद को इन खूबसूरत शब्दों में परिभाषित किया है. एक शहर जो हैदराबादी बिरयानी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है उसका अपना दिलचस्प इतिहास है. साथ ही यह भी दिलचस्प है कि इसी नाम के कुल 84 शहर पूरी दुनिया में हैं. इससे पहले की उन शहरों के बारे में बात करें आइए जानते हैं हैदराबाद के नामकरण का दिलचस्प इतिहास क्या है.

इसका नाम हैदराबाद कैसे पड़ा इसको लेकर जो कहानी है वो क़ुतुबशाही वंश के पांचवे सुल्तान मुहम्मद क़ुली क़ुतुबशाह से जुड़ी है. दरअसल, इन्होंने 1591 ई. में गोलकुंडा से अपनी राजधानी हटाकर नई राजधानी मूसी नदी के दक्षिणी तट पर बनाई, जहां आज हैदराबाद स्थित है. सुल्तान मुहम्मद क़ुली क़ुतुबशाह ने पहले इस जगह का नाम अपनी प्रेमिका 'भागमती' के नाम पर 'भागनगर' रखा. हालांकि जब सुन्दरी भागमती को क़ुतुबशाह ने 'हैदरमल' की उपाधि दी तो शहर का नाम हैदराबाद कर दिया गया.

क्या है हैदराबाद शब्द का मतलब

हैदराबाद दो शब्दों हैदर और आबाद से मिलकर बना है. इसमें हैदर का अर्थ है- शेर और आबाद का मतलब- शहर या आबादी वाला इलाका. आपको यहां जानकारी दे दें कि पैगंबर मोहम्मद के दामाद हजरत इमाम अली को हैदर कहा जाता था.

पूरी दुनिया में 84 हैदराबाद हैं

अगर कोई पूछे कि दुनिया में कितने हैदराबाद हैं तो आप कहेंगे एक...या ज्यादा से ज्यादा आपकी जानकारी में दो जगहों के नाम हैदराबाद हो सकते हैं, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि पूरी दुनिया में कुल 84 हैदराबाद हैं तो आपको आश्चर्य होगा. जी हां...पश्चिम में ईरान, अजरबैजान से लेकर पूर्व में बांग्लादेश तक हैदराबाद नाम की जगह है. आइए आपको बताते हैं.

हेरिटेज एक्सपर्ट दास्तागीर अनवर ने टीओआई को बताया कि ईरान में कुल 71 गांव, कस्बे और शहर के नाम हैदराबाद हैं. इतना ही नहीं अजरबैजान में 10 हैदराबाद हैं. भारत में एक और पाकिस्तान में भी एक हैदराबाद है. वहीं पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी क शहर का नाम हैदराबाद है. हालांकि बांग्लादेश में जो हैदराबाद शहर है उसके नाम की स्पेलिंग थोड़ी अलग है. वो Haiderabad लिखते हैं. ठीक इसी तरह अजरबैजान और ईरान जैसे मुल्क़ो में Heydarabad, Heider Abad लिखते हैं.

ऐसे कुल 9 हैदराबाद हैं जिसकी स्पेलिंग- Heydarabad (हेदराबाद) लिखी जाती है. ऐसा इसलिए क्योंकि फारसी में हैदराबाद का उच्चारण हेदराबाद किया जाता है.

ऐसा माना जाता है कि मीर मोमिन अस्ताराबादी, जो कुतुब शाही शासनकाल में प्रधानमंत्री थे उन्होंने ही इस शहर का डिजायन तैयार किया था. उन्होंने ईरान के इस्फ़हान प्रांत का अध्यन किया और हैदराबाद का टेम्प्लेट तैयार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू, सोनम वांगचुक की पत्नी और चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शनकारियों के साथ
LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च शुरू, सोनम वांगचुक की पत्नी और चंद्रशेखर आजाद प्रदर्शनकारियों के साथ
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget