एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें

1. देश की आर्थिक राजधानी *मुंबई के घटकोपर इलाके में एक चार्टर्ड प्लेन हादसे का शिकार हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पायलट प्रदीप राजपूत, को- पायलट मारिया कुबेर, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर मनीष पांडे और सुरभि शामिल हैं.* इसके साथ ही एक राहगीर गोविंद पंडित की भी मौत हुई है. प्लेन का ब्लैक बॉक्स मिल गया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है. 2. पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर *(PoK) में किये गये सर्जिकल स्ट्राइक का कथित वीडियो सामने आया है और इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं. जहां कांग्रेस वीडियो जारी किये जाने की टाइमिंग पर सवाल उठा रही है तो वहीं बीजेपी बयानबाजी को सेना का मनोबल तोड़ने वाली बता रही है.* कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वह बयान देकर पाकिस्तानी आतंकियों के हौसले मजबूत करने का काम कर रही है. 3. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कबीर की 500वीं पुण्यतिथि के मौके पर यूपी के संतकबीर नगर जिले के मगहर में कवि कबीरदास की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित की और चादर चढ़ाई. *इस दौरान उन्होंने एकजुट विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि जात-पात के नाम पर कुछ राजनीतिक दल समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं.* उन्होंने आगे कहा, ''सत्ता का लालच ऐसा है कि आपातकाल लगाने वाले और उस समय आपातकाल का विरोध करने वाले एक साथ आ गए हैं.'' 4. पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या को लेकर *जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि इस वारदात को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया और इसका साजिश पाकिस्तान में रची गई.* जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक शुजात बुखारी के हत्यारों में चार आतंकी शामल थे जिसमें एक पाकिस्तान का है. 5. भारत की अर्थव्यवस्था के लिए रुपया बुरी खबर लेकर आया है. *डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे लुढ़ककर अब तक के सबसे निचले स्तर 69.10 रुपये पर आ गया है. रुपये में आई गिरावट से शेयर बाजार भी तंग है.* आज शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का इंडेक्स सेंसेक्स 90 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 35,126.85 अंक पर आ गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'चीन से टकराव', ITBP डीजी का बयान सुन कांग्रेस आगबबूला, 'किस तरह का राष्ट्रवाद? जवाब दीजिए'
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े
कर्नाटक में फॉर्म-6 के कितने आवेदन खारिज हुए? सामने आए आंकड़े

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
परविंदर झोटा मर्डर: पंजाब विधानसभा में दूरे दिन भी हंगामा, 10 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
Udta Teer X Review: ट्विस्ट और कॉमेडी से भरी है आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर', लोग बोले- 'कंप्लीट फैमिली एंटरटेरन'
आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget