एक्सप्लोरर

सेना के शीर्ष कमांडरों ने भारत की सुरक्षा चुनौतियों, एलएसी के पास स्थिति की समीक्षा की

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख व वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास संवेदनशील स्थानों की स्थिति सहित देश की सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की.

नई दिल्ली: भारतीय सेना के शीर्ष कमांडरों ने चार दिवसीय सम्मेलन के पहले दिन सोमवार को पूर्वी लद्दाख एवं वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास संवेदनशील स्थानों की स्थिति सहित देश की सुरक्षा चुनौतियों की व्यापक समीक्षा की. यह जानकारी स्थिति से अवगत लोगों ने दी.

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्ते में जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की हत्या की घटनाओं को देखते हुए केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा परिदृश्य पर भी कमांडरों ने चर्चा की. सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में यह सम्मेलन हो रहा है.

संघर्ष के कई स्थानों पर सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी

सम्मेलन से अवगत लोगों ने बताया कि शीर्ष कमांडरों ने पूर्वी लद्दाख में भारत की युद्धक तैयारियों की समीक्षा की जहां भारत और चीन की सेना के बीच पिछले 17 महीने से गतिरोध चल रहा है. हालांकि दोनों पक्षों ने संघर्ष के कई स्थानों पर सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी कर ली है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को कमांडरों को संबोधित कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कमांडरों ने मानव संसाधन और फौज में सुधार के उपायों पर चर्चा की. सम्मेलन सैद्धांतिक स्तर पर विचार-विमर्श का मंच है जहां से भारतीय सेना के लिए महत्वपूर्ण नीतियां बनाने में मदद मिलती हैं.

तीनों सेनाओं के बीच समन्वय के रास्ते को बढ़ावा दिया जाए

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी भी भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों को संबोधित करने वाले हैं ताकि तीनों सेनाओं के बीच समन्वय के रास्ते को बढ़ावा दिया जाए.

मामले से अवगत लोगों ने बताया कि सेना के कमांडर अलग-अलग आंतरिक समितियों द्वारा सुझाए गए विभिन्न उपायों पर भी चर्चा कर सकते हैं. मामले से अवगत एक व्यक्ति ने बताया, ‘‘कमांडर पूर्वी लद्दाख के साथ ही एलएसी के अन्य सेक्टर में संपूर्ण सैन्य तैयारियों की समीक्षा करेंगे.’’

यह भी पढ़ें.

Corona Vaccine: केंद्र ने राज्यों को दी कोविड-19 रोधी टीके की 107 करोड़ से ज्यादा खुराकें, वैक्सीनेशन अभियान में आएगी तेजी

Ind vs Pak: भारत पर जीत के जश्न में पाकिस्तान में जमकर हुई आतिशबाजी, Imran Khan ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget