एक्सप्लोरर

UP Weather Update: पूर्वांचल के 15 जिलों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी, जानिए- अगले 48 घंटे तक कैसा रहेगा मौसम

UP Weather News: मौसम विभाग ने यूपी के पूर्वी हिस्सों के 15 जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसकी वजह मॉनसून की सक्रियता है.

UP Weather Today: अगर आप उत्तर प्रदेश में खासकर लखनऊ बेल्ट में रहने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. पिछले दिनों जोरदार बारिश करने वाले मॉनसून की सक्रियता यहां अब भी बरकरार है और अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर फिर से बारिश होने का अनुमान है. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने राज्य के पूर्वी हिस्सों के 15 जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. 

अब भी सक्रिय है मॉनसून, इन जिलों में हुई काफी बारिश

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अब भी मॉनसून सक्रिय बना हुआ है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई है. इस दौरान बहेड़ी (बरेली) में सबसे ज्यादा 18 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. इसके अलावा देवरिया में 15, निचलौल (महराजगंज) में 13, बिलारी (मुरादाबाद) में 7, रामपुर में 6, महराजगंज, चंद्रदीप घाट (गोरखपुर), नौतनवा (महराजगंज) गायघाट और बलिया में 5-5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. 

इन नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के पार

प्रदेश के अनेक हिस्सों में पिछले दो दिनों में हुई बारिश से तापमान में खासी गिरावट महसूस की गई है और पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, अयोध्या, कानपुर, बरेली और झांसी मंडलों के विभिन्न जिलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गाय है. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, घाघरा नदी का जलस्तर एल्गिन ब्रिज (बाराबंकी) और अयोध्या में खतरे के निशान को पार कर गया है. वहीं, राप्ती नदी बलरामपुर में लाल निशान के नजदीक पहुंच गई है और इसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय बन रहा है. फिलहाल इन नदी से जुड़े जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें

Storm Fiona: तूफान फियोना के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुर्तो रिको में की इमरजेंसी की घोषणा, भीषण बाढ़ का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget