एक्सप्लोरर

सॉलिसिटर जनरल को हटाने के लिए टीएमसी का पीएम मोदी को पत्र, तुषार मेहता बोले- शुभेंदु से नहीं हुई कोई मुलाकात

टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन और महुआ मोइत्रा ने पत्र में आरोप लगाया कि तुषार मेहता ने बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है, जो दो वित्तीय घोटाले- नारदा और शारदा में अभियुक्त हैं.

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को पद से हटाने की मांग की. टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन और महुआ मोइत्रा ने पत्र में आरोप लगाया कि तुषार मेहता ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की है, जो दो वित्तीय घोटाले- नारदा और शारदा में अभियुक्त हैं.

पत्र के अनुसार, अधिकारी की गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात के बाद हुई इस बैठक से संशय पैदा होता है. तृणमूल सांसदों ने दावा किया कि अधिकारी पर नारद और शारदा मामले से संबंधित धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और अवैध लाभ लेने के विभिन्न मामलों में आरोपी हैं. उन्होंने कहा कि शारदा चिटफंड घोटाले में जांच एजेंसी को सलाह देने के अलावा सॉलिसिटर जनरल नारद मामले में उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय में सीबीआई की ओर से पेश हो रहे हैं.

पत्र में उन्होंने कहा कि अधिकारी और सॉलिसिटर जनरल के बीच बैठक न केवल अनुचित है, बल्कि हितों का सीधा टकराव है और देश के दूसरे सर्वोच्च कानून अधिकारी सॉलिसिटर जनरल के पद को भी कलंकित करता है. तृणमूल सांसदों ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि भारत के सॉलिसिटर जनरल के पद की "तटस्थता और सत्यनिष्ठा" बनाए रखने के लिए, मेहता को पद से हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं.

शुभेंदु मुलाकात पर तुषार मेहता ने दी सफाई

इधर, टीएमसी के इन आरोपों पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सफाई देते हुए कहा कि शुभेंदु उनके घर पर आए लेकिन वे उनसे नहीं मिले. उन्होंने कहा- “शुभेंदु अधिकारी कल मेरे आवास/ऑफिस पर आए. मेरी पूर्व-निर्धारित बैठक थी और मेरे स्टाफ ने उन्हें इंताजार के लिए कहा. बैठक के बाद मेरे स्टाफ ने उन्हें यह बताया कि मैं मिलने में असमर्थ हूं. वह मुझसे मिलने की जोर दिए बिना वापस चले गए. उनके साथ मिलने का कोई सवाल ही नहीं उठता है. ”

तुषार मेहता के बयान पर अभिषेक बनर्जी ने उठाए सवाल

इधर, अभिषेक बनर्जी ने तुषार मेहता के शुभेंदु अधिकारी के साथ मुलाकात ना करने के दिए बयान पर सवाल उठाया है. बनर्जी ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के साथ गुप्त बैठक करने को खारिज करने का उनका यह प्रयास तभी माना जा सकता है जब तक कि वे शुभेंदु अधिकारी के घर में रहने तक के सभी सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक नहीं कर देते हैं. उन्होंने सवाल किया कि क्या वे बिना पूर्व एप्वाइंटमेंट के ही सॉलिसिटर जनरल के आवास पर मौजूद थे?

ये भी पढ़ें: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बंगाल विधानसभा में BJP विधायकों का भारी हंगामा, लगाए जय श्री राम के नारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
'PAN-PAN...', एअर इंडिया टर्बुलेंस के बाद पायलट ने दिल्ली ATC को दिया था अलर्ट
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget