एक्सप्लोरर

बाबुल सुप्रियो के इस्तीफे के फैसले से पलटने को TMC ने 'नाटक' करार दिया, बीजेपी ने चुप्पी साधी

पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो के सांसद पद से इस्तीफा देने के फैसले से पलटने को लेकर विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने उनका मजाक उड़ाया है. उन्होंने कहा कि केवल नाटक किया.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो के सांसद पद छोड़ने के फैसले से पलटने को लेकर विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने उनका मजाक उड़ाया है. साथ ही आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ही 'सोची-समझी रणनीति के तहत सांसद पद छोड़ने के फैसले का नाटक किया.'

हालांकि, बीजेपी की पश्चिम इकाई ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है. इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की और उसके बाद कहा कि वह सांसद तो बने रहेंगे लेकिन सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं रहेंगे.

फेसबुक के जरिए सांसद पद से इस्तीफा देने की थी घोषणा

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद और गायन की दुनिया से राजनीति में आए सुप्रियो ने शनिवार को फेसबुक के जरिए घोषणा की थी कि वह बतौर सांसद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

सांसद का बंगला खाली कर दूंगा- बाबुल सुप्रियो

बता दें, बाबुल सुप्रियो ने कहा था कि, “मैं आसनसोल, पश्चिम बंगाल में संवैधानिक रूप से (सांसद के रूप में) काम करना जारी रखूंगा. मैं किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा. मैं दिल्ली में सांसद का बंगला खाली कर दूंगा और सुरक्षाकर्मियों को जल्द ही उनकी ड्यूटी से मुक्त कर दूंगा.”

अपने फेसबुक पोस्ट में बाबुल सुप्रियो ने क्या कहा था?

सुप्रियो ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा था, ‘‘जा रहा हूं अलविदा। अपने माता-पिता, पत्नी, दोस्तों से बात की और उनकी सलाह सुनने के बाद मैं कह रहा हूं कि मैं जा रहा हूं. मैं किसी अन्य पार्टी में नहीं जा रहा हूं - तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस, माकपा, कहीं नहीं. मैं पुष्टि कर रहा हूं कि किसी ने मुझे फोन नहीं किया है. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मैं एक टीम का खिलाड़ी हूं! हमेशा एक टीम मोहन बागान का समर्थन किया है- केवल एक पार्टी के साथ रहा हूं – बीजेपी पश्चिम बंगाल. बस !! जा रहा हूं.’’

हमें पता था कि वो अपने फैसले से पलट जाएंगे- कुणाल घोष

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि केंद्र में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद से ही बाबुल सुप्रियो 'नाटक' कर रहे थे. कुणाल घोष ने कहा, 'अगर वह इस्तीफा देने के इतने ही इच्छुक थे तो उन्हें अपना त्यागपत्र लोकसभा अध्यक्ष को भेजना चाहिए. इसके बजाय वे नाटक कर रहे हैं. हमें पता था कि देर-सवेर वह फैसले से पलट जाएंगे.'

यह भी पढ़ें.

असम से होते हुए मिजोरम पहुंचने वाली आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति ठप, ईंधन खत्म होने से बढ़ी मुश्किलें| जानें बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget