एक्सप्लोरर

असम से होते हुए मिजोरम पहुंचने वाली आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति ठप, ईंधन खत्म होने से बढ़ी मुश्किलें| जानें बड़ी बातें

Mizoram-Assam border clash: एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने कहा कि वे इस पंप पर काम करते आ रहे हैं, लेकिन ईंधन उपलब्ध नहीं होने की वजह से मुश्किलें बढ़ गई है.

Mizoram-Assam border clash: मिजोरम और असम के बीच 26 जुलाई को भड़की हिंसा के बाद से स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है. दोनों राज्यों के लोगों के बीच हिंसक झड़प के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 306 बाधित है, जो असम से होकर मिजोरम तक जाता है. इसकी वजह से मिजोरम में पेट्रोल-डीजल का भारी संकट पैदा हो गया है. ममित विधानसभा से विधायक और वाइस चेयरमैन ऑफ रोड एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड एच. ललजिरलियाना ने कहा कि 26 जुलाई से एनएच ब्लॉक किए जाने की वजह से एक भी गाड़ी आवश्यक सेवाओं और दवाओं को लेकर नहीं पहुंची है.

एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने कहा कि वे इस पंप पर काम करते आ रहे हैं लेकिन ईंधन उपलब्ध नहीं होने की वजह से मुश्किलें बढ़ गई है. उसने बताया कि जब लोग आते है तो हम उन्हें नहीं में जवाब देते हैं. पहले हम थोड़ा-थोड़ा देते थे लेकिन अभ पंप पूरी तरह से खाली हो चुका है.

मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. लालथंगलियाना ने सोमवार को केंद्र को पत्र लिखकर असम में ‘नाकेबंदी’ के चलते वहां से उनके राज्य में कोविड-19 परीक्षण किट समेत चिकित्सा आपूर्ति में बाधा उत्पन्न होने का आरोप लगाते हुए उससे इस कथित पाबंदी को हटाने के लिए दखल देने की अपील की. लालथंगलियाना ने रविवार को भी ऐसा ही आरोप लगाया था लेकिन असम के अधिकारियों ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि ऐसी कोई नाकेबंदी नहीं की गयी है.

राष्ट्रीय राजमार्ग-306 पर मिजोरम जाने के प्रवेश मार्ग पर वैरेंगटे पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 26 जुलाई से कोई भी वाहन असम से राज्य में नहीं आया. उल्लेखनीय है कि उसी दिन पूर्वोत्तर के इन दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई थी और सात लोगों की जान चली गयी थी एवं 50 से अधिक अन्य घायल हो गये थे.

राष्ट्रीय राजमार्ग-306 मिजोरम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है एवं राज्य में ज्यादातर आपूर्ति इसी मार्ग से आती है. लालथंगलियाना ने केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ मुझे यह जानकर बड़ी मायूसी हुई है कि कोविड-19 परीक्षण किट समेत चिकित्सा आपूर्ति बराक घाटी में नाकेबंदी के चलते हमारे राज्य में प्रवेश से रोक दी गयी है.’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ इससे उन मरीजों के लिए जरूरी दवाइयों की उपलब्धता बहुत प्रभावित हुई जो गंभीर स्थिति में हैं तथा जो कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं.’’ उन्होंने दावा किया कि यहां तक कि ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन संयंत्र सामग्री और कोविड-19 परीक्षण किट को भी मिजोरम में आने नहीं दिया जा रहा है जबकि राज्य कोविड-19 में तीव्र वृद्धि से गुजर रहा है और यदि चिकित्सा आपूर्ति लंबे समय तक अवरूद्ध रहती है तो उसके सामने एक बड़ा स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हो सकता है.

मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री ने आरोप लगाया कि मिजोरम में संचालन कर रहे गुवाहाटी के सभी ट्रांसपोर्टर को सीमा विवाद हिंसा के बाद से सुरक्षा चिंताओं के बहाने राज्य में मालों को नहीं ले जाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘ इससे राज्य में मूलभूत दवाइयों, जीवन रक्षक औषधियों एवं कोविड-19 दवाइयों समेत किसी भी प्रकार के सामान की ढुलाई थम गयी है.’’

ये भी पढ़ें: बाबुल सुप्रियो ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, कहा- सांसद रहूंगा लेकिन राजनीति नहीं करूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CJP Protest Live: 'लोकतंत्र की आत्मा को खत्म कर दिया', आशुतोष रांका का चुनाव आयोग पर तंज
LIVE: 'लोकतंत्र की आत्मा को खत्म कर दिया', आशुतोष रांका का चुनाव आयोग पर तंज
ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, और कौन से दल अभिजीत दीपके के साथ?
ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, और कौन से दल अभिजीत दीपके के साथ?
'पुलिस ने रोका तो...', CJP का जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर बड़ा ऐलान
'पुलिस ने रोका तो...', CJP का जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर बड़ा ऐलान

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में फूट! RJD-कांग्रेस आमने-सामने
384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान की बेइज्जती, श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज', 'हनुमान अंश' ने किया कमाल
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' का मचा भौकाल, फीकी पड़ी 'द वन'- 'द पैराडाइज'
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
तुर्किए से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या बताया
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Facebook नहीं, वेबसाइट्स से पहुंच रहा Meta तक आपका डेटा! ऐसे देखें
Embed widget