एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप पर ममता बनर्जी के खिलाफ बोलने वालों को दी थी धमकी, अब TMC ने अपने ही नेता पर गिराई गाज

तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व पार्षद आतिश सरकार के प्रदर्शनकारियों को धमकाने वाले वीडियो के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है. वीडियो के बाद टीएमसी पर लगातार निशाना साधा जा रहा था.

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी की घटना पर सियासी बवाल मचा है. भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रही है. ममता बनर्जी भी बीजेपी के वार पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठा रही हैं. 

इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं समेत सीएम ममता बनर्जी पर भी प्रदर्शनकारियों और डॉक्टरों को धमकाने के आरोप लगे हैं. हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व पार्षद आतिश सरकार ने भी प्रदर्शनकारियों को धमकी दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

टीएमसी ने लिया एक्शन

ममता सरकार ने पार्टी नेता और पूर्व पार्षद आतिश सरकार पर बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें एक साल के लिए तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया है. वायरल वीडियो में आतिश सरकार एक राजनीतिक बैठक को संबोधित करते हुए  प्रदर्शनकारियों को धमकी देते हुए नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतिश सरकार अशोकनगर के 12 नंबर वार्ड के पूर्व पार्षद रहे थे. हालांकि, उनकी पत्नी इसी वॉर्ड से वर्तमान पार्षद हैं. 

आतिश सरकार ने क्या कहा था?

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की घटना के विरोध में आयोजित एक सभा में आतिश सरकार ने ममता बनर्जी के खिलाफ बोलने वालों को धमकी दी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आतिश सरकार ने कहा, 'टीएमसी के लोग सड़कों पर हैं, इसलिए सावधान रहो. अगर हमने आपकी मां-बहनों की विकृत तस्वीरें आपके दरवाजों पर टांग दीं तो क्या आप उसे हटा पाओगे. अगर हम बोलने लगे तो अपने घरों से निकल पाओगे क्या?'

आतिश सरकार की धमकी वाली वीडियो वायरल होने के बाद ही बंगाल समेत देश के अन्य राज्यों में तत्काल एक्शन लिए जाने की मांग जोर पकड़ रही थी. लोग आतिश सरकार पर सख्त एक्शन लेने की मांग करते हुए प्रदर्शन भी कर रहे थे. 

ये भी पढ़ें: 'नॉन-बायोलॉजिकल PM कब तक सवालों पर चुप्पी साधेंगे...', जयराम रमेश का सेबी चीफ पर गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
Explained: तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतें बन सकती हैं
तमिलनाडु में 19.5 मीटर के नियम से क्या बदलेगा? दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में कितनी ऊंची इमारतों की परमिशन
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget