एक्सप्लोरर

बंगाल: जाधवपुर यूनिवर्सिटी में बाबुल सुप्रियो के साथ धक्का-मुक्की, बचाव में गए राज्यपाल पर TMC ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कल जाधवपुर यूनिवर्सिटी के एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे. ये समारोह एबीवीपी की तरफ से आयोजित किया गया था. बाबुल सुप्रियो जैसे ही वहां पहुंचे, छात्रों ने 'बाबुल सुप्रियो वापस जाओ, वापस जाओ' के नारे लगाने शुरू कर दिए.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी के बीच नई जंग शुरू हो गई है. जाधवपुर यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के साथ धक्का-मुक्की के बाद बचाव करने गए राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने निशाना साधा है. राज्यपाल के यूनिवर्सिटी दौरे कोममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला बताया.

बीजेपी और एबीवीपी के गुंडों ने बर्बरता की- टीएमसी

टीएमसी ने कहा, ‘’राज्यपाल राज्य में संविधान के संरक्षक हैं. वह निर्वाचित सरकार को बिना बताए बीजेपी नेता का बचाव करने चले गए. यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला है.’’ पार्टी ने कहा, ‘’सीएम ममता बनर्जी ने राज्यपाल से यूनिवर्सिटी नहीं जाने का अनुरोध भी किया. सीएम ने कहा कि संवैधानिक प्रमुख होने के नाते आपको यूनिवर्सिटी में जाने की कोई जरूरत नहीं है. बावजूद राज्यपाल वहां चले गए.’’

टीएमसी ने आगे कहा, "बीजेपी और एबीवीपी के गुंडों" ने विश्वविद्यालय परिसर में बर्बरता का सहारा लिया, लेकिन राज्यपाल ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की. हम उनके राजनीतिक विचारों का पुरजोर विरोध करते हैं. न तो टीएमसी और न ही पुलिस घटना में शामिल है.’’

क्या है पूरा मामला?

दरअसल केंद्रीय मंत्री और आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो कल जाधवपुर यूनिवर्सिटी के एक समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे. ये समारोह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की तरफ से आयोजित किया गया था. इस दौरान बाबुल सुप्रियो जैसे ही वहां पहुंचे, छात्रों ने 'बाबुल सुप्रियो वापस जाओ, वापस जाओ' के नारे लगाने शुरू कर दिए.

बताया जा रहा है कि लाल झंडा लिए छात्रों ने बाबुल के साथ धक्का-मुक्की की. उनके कपड़े फाड़ दिए और यहां तक कि एक छात्र को उनके बाल खींचते हुए भी देखा गया, लेकिन इतना कुछ होने के बाद भी बाबुल ने वहां से जाने से मना कर दिया. स्थिति ऐसी थी कि यूनिवर्सिटी के कुलपति सुरंजन दास को किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोकने के लिए मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा. घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ विश्वविद्यालय पहुंचे. राज्यपाल धनखड़ केंद्रीय मंत्री की मदद करते दिखे.

छात्रों ने मेरे बाल खींचे और मुझे धक्का दिया- सुप्रियो

भारी सुरक्षा के बीच संगोष्ठी में शिरकत करने वाले सुप्रियो ने कैंपस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं. यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के व्यवहार से दुखी हूं, जिस तरह उन्होंने मेरा घेराव किया. उन्होंने मेरे बाल खींचे और मुझे धक्का दिया.’’

यह भी पढ़ें-

UNHRC में भारत की बड़ी जीत, कश्मीर पर प्रस्ताव लाने के लिए पाकिस्तान को नहीं मिला समर्थन

वैश्विक नेता के दमखम और ग्लोबल एजेंडा के साथ अमेरिका पहुंचेंगे PM मोदी, दो बार डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात

IPHONE 11 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, 20 सितम्बर से Flipakart और Amazon से कर सकते हैं बुक

बेटी की जिद पर इंस्पेक्टर पापा ने सरकारी हथियार से चलवाई गोलियां, अब हुए सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget