एक्सप्लोरर

TMC सांसद के विवादित बोल, BJP नेताओं के लिए बोले- जूतों से पिटने पर शिकायत न करें

TMC MP सौगत रॉय का कहना है कि वरिष्ठ पदाधिकारियों पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के हर नेता के खिलाफ ''अपमानजन हमलों'' की बाढ़ से वह स्तब्ध हैं.

Trinamool Congress Attack on BJP: तृणमूल कांग्रेस के सीनियर लीडर और सांसद सौगत रॉय रविवार को विपक्षी दलों पर जमकर भड़के. सौगत रॉय (Saugata Rai) ने कहा कि अगर भाजपा (BJP) और सीपीआई (एम) के कुछ नेता चंद नेताओं की गलतियों के लिए पार्टी पर निशाना साधने में शालीनता की हदें पार करते हैं तो उन्हें जूतों से पीटने और उनके इलाकों से बाहर निकालने की शिकायत नहीं करनी चाहिए.

रॉय ने कहा कि वह विभिन्न मामलों में केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद से हर टीएमसी (TMC) नेता के खिलाफ "मानहानिकारक हमलों" को लेकर चिंतित थे. बाद में उन्होंने ये भी कहा कि "जूता" टिप्पणी एक बयानबाजी है और इसे शाब्दिक रूप से नहीं लिया जाना चाहिए.

सौगत राय ने नुक्कड़ सभा के दौरान क्या कहा
कोलकाता में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अगर कोलकाता में कोई भाजपा या सीपीआई (एम) कार्यकर्ता है, तो ध्यान से सुनें. यदि आप में से कोई भी टीएमसी पर हमला करते हुए हर एक को चोर के रूप में ब्रांड करके शालीनता की सीमा पार करता है तो ऐसे में अगर हमारी पार्टी के लोग आपको जूतों से पीटते हैं तो हमें दोष न दें. अगर हमारे सदस्यों ने आपको अपने इलाके से बाहर कर दिया है तो शिकायत न करें."

रॉय की टिप्पणी पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना
वहीं रॉय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि सेवानिवृत्त प्रोफेसर की टिप्पणियों से पता चलता है कि टीएमसी में मौखिक अपशब्दों का चलन कैसे हो गया है. मजूमदार ने कहा, “सभ्यता के अपने मुखौटे को हटाकर, सौगत रॉय ने लंपेटों की भाषा को अपना लिया है. बहुत जल्द बंगाल के लोग सार्वजनिक रूप से भ्रष्ट टीएमसी के खिलाफ हो जाएंगे और रॉय जैसे नेताओं को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा."

'टीएमसी में अपना कद ऊंचा करना चाह रहे हैं रॉय'
वहीं सीपीआई (एम) के केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने दावा किया कि रॉय इस तरह की टिप्पणी करके टीएमसी में अपनी रेटिंग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "अगर वह हमें धमकाना चाहते हैं, तो मैं उन्हें बता दूं कि हमारा कार्यकर्ता सड़क पर टीएमसी के उपद्रव का सामना करने के लिए तैयार है."

ये भी  पढ़ें

Covid-19 Update: भारत में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, 24 घंटे में 7591 नए मामले दर्ज, एक्टिव केस 85 हजार से कम

Namaz Controversy: 'मुसलमान अब घर पर भी नमाज नहीं पढ़ सकते, आखिर कब तक मुसलमानों से ऐसा सलूक?'- ओवैसी ने पीएम मोदी को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget