एक्सप्लोरर

Watch: सांसद महुआ मोइत्रा पर भी चढ़ा WPL का खुमार! क्रिकेट पिच पर लगाए जोरदार शॉट

Mahua Moitra News: देश में शनिवार से विमेंस प्रीमियर लीग शुरू हुई. इसी बीच महुआ मोइत्रा भी क्रिकेट की पिच पर हाथ आजमाती नजर आईं.

Mahua Moitra Playing Cricket: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार महुआ मोइत्रा अपने बयान को लेकर नहीं बल्कि क्रिकेट खेलने को सुर्खियों में हैं. टीएमसी सांसद ने अपने ट्विटर पर क्रिकेट खेलने का वीडियो शेयर किया है. उनके इस वीडियो पर यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट भी किए हैं. 

वीडियो शेयर करते हुए तृणमूल कांग्रेस की सांसद ने लिखा कि शनिवार की रात नाडिया में क्रिकेट खेला. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि महुआ मोइत्रा के हाथ में बल्ला है और वे पिच पर खड़ी हुई हैं. इस दौरान उन्होंने दमदार शॉट लगाकर दिखाए. टीएमसी सांसद के शॉट देख वहां खड़े लोगों ने जोरदार तालियां भी बजाईं.

पहले साड़ी में खेला था फुटबॉल 

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा अक्सर खेल के मैदान पर नजर आती हैं. इससे पहले टीएमसी सांसद ने साड़ी में फुटबॉल खेलते हुए भी एक वीडियो शेयर किया था. इस बीच शनिवार को महुआ मोइत्रा ने वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे पर अडानी विवाद को लेकर अमेरिका स्थित शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ जांच की मांग करने पर निशाना साधा. 

वकील हरीश साल्वे पर साधा निशाना

मोइत्रा ने ट्वीट किया कि मिस्टर नागपुर वकील साहब, जब तक आप कर सकते हैं, अडानी से अपनी फीस लें. इस बार हम्प्टी डम्प्टी को कोई नहीं बचा सकता. टीएमसी सांसद पिछले कुछ समय से अडानी-हिंडनबर्ग विवाद पर नजर रख रही हैं और बयान दे रही हैं. 

केंद्र सरकार को घेरा था संसद में

उन्होंने आगे कहा कि साल्वे को हर तरह से अदालत में अपने मुवक्किल का बचाव करना जारी रखना चाहिए, लेकिन समाचार चैनलों पर उनके लिए एक फर्जी स्वतंत्र विशेषज्ञ के रूप में पेड पीआर करना समस्या है. महुआ मोइत्रा अडानी मुद्दे को लेकर हाल ही में संसद के बजट सत्र में केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि हम न चीन बोल सकते हैं, न बीबीसी, न मोरबी, न राफेल, यहां तक कि मोदी जी भी नहीं बोल सकते. विपक्षी सांसदों को वॉक आउट करने के लिए मजबूर किया जाता है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget