एक्सप्लोरर

BJP Protest: दिल्ली बीजेपी ने AAP के खिलाफ खोला मोर्चा, कल सभी विधानसभाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ करेगी होलिका दहन

Delhi BJP Protest: बीजेपी दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से आप पर हमलावर है. सोमवार को बीजेपी दिल्ली में आप के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है.

Delhi BJP Holika Dahan Protest: दिल्ली बीजेपी सोमवार (6 मार्च) को केजरीवाल सरकार के कथित शराब घोटाले और भ्रष्टाचार के खिलाफ होलिका दहन करेगी. बीजेपी की ओर से सुबह 11:15 बजे से दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में होलिका दहन किया जाएगा. दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के बाहर प्रदर्शन में शामिल होंगे. 

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद से ही बीजेपी ने आप के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. सिसोदिया को बीती 26 फरवरी को सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले को लेकर गिरफ्तार किया था. दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को मनीष सिसोदिया की सीबीआई हिरासत और दो दिन के लिए बढ़ा दी थी.

बीजेपी कर रही आप के खिलाफ प्रदर्शन

विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने सीबीआई को सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था. सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था. दिल्ली बीजेपी ने शनिवार को दावा किया कि आप नेता के कथित भ्रष्टाचार का पिटारा धीरे-धीरे खुल रहा है. 

"सिसोदिया दोषी नहीं तो डर किस बात का?"

दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया था कि सिसोदिया ने परिवार के नाम पर 'विक्टिम कार्ड' खेलने की विफल कोशिश की. अगर सभी अपराधी सहानुभूति लेने की कोशिश करते हैं तो न्याय नहीं किया जा सकता है. अगर सिसोदिया दोषी नहीं हैं, तो उन्हें देश के कानून पर विश्वास करना चाहिए, लेकिन अगर वह दोषी हैं तो उनको कोई भी चीज सजा से नहीं बचा सकती है. 

बीजेपी ने आप पर लगाए ये आरोप

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आप नेताओं ने सिसोदिया के लिए सहानुभूति हासिल करने और उनकी रिहाई के लिए न्यायपालिका पर दबाव बनाने के लिए बच्चों का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि यह कृत्य निंदनीय था और मुझे यकीन है कि संबंधित एजेंसियां इससे निपटेंगी. 

ये भी पढ़ें- 

Arvind Kejriwal Chhattisgarh Visit: 'बीजेपी और कांग्रेस ने राज्य को लूटा, प्रदेश में आज हर तरह के माफिया', रायपुर में बोले अरविंद केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट पर मानी गलती, सरकार से मांगी माफी
मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट पर मानी गलती, सरकार से मांगी माफी
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget