एक्सप्लोरर

Jawhar Sircar On Jaishankar: ‘क्या उन्हें भूलने की बीमारी है?’ विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर TMC सांसद ने साधा निशाना

S Jaishankar Gandhi Family Remark: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में पुरानी बातों को याद करते हुए पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर निशाना साधा था.

TMC MP Attack On Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर के हालिया इंटरव्यू में गांधी परिवार को लेकर बयान दिया था. इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने उन पर तीखा हमला किया है. उन्होंने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि क्या जयशंकर को भूलने की बीमारी है. दरअसल, जयशंकर ने कहा था कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस की दिवंगत नेता इंदिरा गांधी ने उनके पिता डॉ. के. सुब्रमण्यम को उनके पद से हटा दिया था. इसके अलावा उन्होंने राजीव गांधी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी.

इस पूरे मामले पर जवाहर सरकार ने ट्वीट करके कहा, “हैरान करने वाली बात है कि जयशंकर को गांधी परिवार के खिलाफ अपनी नाराजगी की याद लंबे अरसे तक बेहद निष्ठापूर्वक उनकी सेवा करने और उनके राज में सबसे बढ़िया पदों पर नियुक्ति पाने के बाद आ रही है? क्या यह भूलने की बीमारी है या फिर वे विदेश मंत्री के तौर पर मिले अभूतपूर्व प्रमोशन के एवज में बीजेपी की खुशामद कर रहे हैं?”

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर जवाहर सरकार

जयशंकर की बीबीसी डॉक्यूमेंट्री टिप्पणी का जवाब देते हुए टीएमसी सांसद जवाहर सरकार ने ट्विटर पर लिखा, “जयशंकर कहते हैं कि 2002 के गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी डॉक्युमेंट्री की टाइमिंग एक्सिडेंटल नहीं है, बल्कि यह दूसरे तरीकों की जा रही राजनीति है. सवाल यह है कि क्या इसमें दिखाए गए तथ्य सही हैं या गलत? क्या मोदी प्रशासन उतना मेहरबान नहीं होता, तो हजारों जिंदगियां बचाई जा सकती थीं या नहीं?”

जवाहर सरकार इतने पर ही नहीं रुके. विदेश मंत्री को गुजरात दंगों के मुद्दे पर घेरने के लिए उन्होंने एस जयंशकर के पिता और देश के जानेमाने पूर्व ब्यूरोक्रेट के सुब्रमण्यम के एक पुराने लेख का जिक्र भी कर डाला. जवाहर सरकार ने ट्विटर पर लिखा, “एस जयशंकर के पिता के सुब्रमण्यम ने 2002 के दंगों के बारे में कहा था, गुजरात में धर्म की हत्या हुई है. जो लोग निर्दोष नागरिकों की रक्षा करने में नाकाम रहे, वे अधर्म करने के दोषी हैं. भगवान राम ने…अपने धनुष का इस्तेमाल गुजरात के ‘असुर’ शासकों के खिलाफ किया होता. बेटे का ‘असुरों’ के लिए काम करना शर्म की बात है.”

क्या कहा था जयशंकर ने?

मंगलवार (21 फरवरी) को समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में जयशंकर ने कहा कि वह नौकरशाहों के परिवार से आते हैं और साल 2019 में अप्रत्याशित रूप से उनके पास केंद्रीय मंत्री बनने का अवसर आया. उन्होंने कहा कि 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सत्ता में वापसी करने के तुरंत बाद उनके (जयशंकर) पिता डॉ. के सुब्रह्मण्यम को रक्षा उत्पादन सचिव के पद से हटा दिया था. जयशंकर ने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल के दौरान भी उनके पिता को हटाकर एक जूनियर आदमी को कैबिनेट सचिव बनाया गया था. जवाहर सरकार ने एस जयशंकर की इसी बात का जवाब दिया है.

जयशंकर ने कहा, ''मैं सबसे अच्छा विदेश सेवा अधिकारी बनना चाहता था. मेरी नजर में सबसे अच्छे की परिभाषा एक विदेश सचिव के रूप में थी. मेरे घर में भी यही मानना था, इसे दबाव नहीं कहूंगा लेकिन हम सब उस तथ्य से अवगत थे कि मेरे पिता, जो एक नौकरशाह थे, सचिव बन गए थे लेकिन उन्हें सचिव पद से हटा दिया गया था.

उस समय 1979 में जनता पार्टी सरकार में वह संभवत: सबसे कम उम्र के सचिव बने थे. 1980 में वह रक्षा उत्पादन सचिव थे. 1980 में जब इंदिरा गांधी फिर से चुनी गईं तब वह पहले सचिव थे, जिन्हें उन्होंने हटाया था. वह सबसे विद्वान पुरुष थे, रक्षा विभाग में हर कोई यह बता देगा.'' विदेश मंत्री जयशकंर ने कहा कि उनके पिता बहुत ईमानदार व्यक्ति थे. उन्होंने कहा, ''हो सकता है कि इसी कारण समस्या हुई हो, मुझे नहीं पता.''

ये भी पढ़ें: S Jaishankar On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी को चीन पर ज्ञान होगा तो...', बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
क्या BRICS खत्म कर सकता है डॉलर का दबदबा? अंतरराष्ट्रीय कानून क्या, भारत की भूमिका समझिए
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
Xप्लेन: पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
पश्चिम एशिया युद्ध से सबसे ज़्यादा प्रभावित क्यों हैं भारतीय नाविक?  कितनों की हुई मौत
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget