एक्सप्लोरर

Parliament New Building: नए संसद के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगी TMC? पार्टी ने साफ कर दिया रुख

Parliament Building: टीएमसी सांसद ने कहा कि संसद सिर्फ नई इमारत नहीं, ये भारतीय लोकतंत्र की नींव है. विपक्ष संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने की मांग कर रहा है.

Parliament New Building Inauguration: टीएमसी (TMC) ने नए संसद भवन के उद्घाटन से दूरी बना ली है. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन करने वाले हैं. टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन (Derek O'Brien) ने मंगलवार (23 मई) को ट्वीट किया कि संसद सिर्फ नई इमारत नहीं है, यह पुरानी परंपराओं, मूल्यों, मिसालों और नियमों के साथ एक प्रतिष्ठान है. ये भारतीय लोकतंत्र की नींव है. 

टीएमसी सांसद ने आगे लिखा कि पीएम मोदी को ये समझ नहीं आ रहा है. उनके लिए, रविवार को नए भवन का उद्घाटन मैं और उनके खुद के बारे में ही है. इसलिए हमें तो इससे बाहर ही समझें. वहीं टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि टीएमसी नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करेगी. टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री की ओर से नए संसद भवन का उद्घाटन करने के विरोध में हैं. हम समारोह का बहिष्कार करने की सोच रहे हैं और पार्टी इस मामले में अंतिम फैसला लेगी.

उद्घाटन को लेकर मचा घमासान

संसद के नए भवन का उद्घाटन करने को लेकर घमासान मचा हुआ है. कई विपक्षी दलों ने भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराए जाने की मांग की है. कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि 'भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सरकार' में राष्ट्रपति का पद महज प्रतीकात्मक बनकर रह गया है. 

बीजेपी ने किया पलटवार

बीजेपी ने भी विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा है कि अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश की जा रही है. बीजेपी मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने कहा कि नए संसद भवन का निर्माण एक गौरवशाली क्षण है और हर भारतीय इस पर गर्व महसूस कर रहा है. हालांकि, विपक्ष खेल बिगाड़ने की अपनी आदत को छोड़ नहीं सकता. उन्हें देश के लोगों ने खारिज कर दिया है और इस तरह की टिप्पणियां उनकी हताशा को दर्शाती हैं. 

"कांग्रेस नेता घटिया राजनीति का सहारा लेते हैं"

रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बीजेपी सूत्रों ने दावा किया कि संसद भवन एनेक्सी का उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 24 अक्टूबर, 1975 को किया था. बलूनी ने कहा कि जब भी कोई अच्छी चीज होती है तो कांग्रेस नेता घटिया राजनीति का सहारा लेते हैं जो राहुल गांधी के नेतृत्व में इसकी पहचान बन गई है. जब देश नए संसद भवन के निर्माण पर गर्व महसूस कर रहा है, तो इसके नेता फिर से एक नए निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर से इंडिया गेट तक पहलवानों का कैंडल मार्च, बजरंग पुनिया बोले- जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, खिलाने वाला काला बंदर लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, खिलाने वाला काला बंदर लेकर विपक्ष ने किया प्रदर्शन
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
एयर इंडिया टर्बुलेंस: 'पायलट नशे में खड़े नहीं हो पा रहे थे', क्रू मेंबर ने की थी शिकायत
Xप्लेन: क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए
क्या है पंजाब सरकार का डिजिटल यूनिवर्सिटी बिल? क्यों हो रहा विवाद? जानिए

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget