एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर था नाटक, पाकिस्तान के साथ की डील', TMC विधायक के बयान पर भड़की बीजेपी

Uproar On TMC MLA Remarks: नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने एक सभा में बोलते हुए ऑपरेशन सिंदूर को एक नाटक बताया. हालांकि टीएमसी ने उनकी टिप्पणी से पल्ला झाड़ लिया तो वहीं बीजेपी ने जांच की मांग की.

TMC MLA Narendranath Chakraborty On Operation Sindoor: पगलगाम आतंकी हमले के बाद लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने विवाद बयान दिया है. उन्होंने कथित तौर पर ऑपरेशन सिंदूर को एक नाटक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देशभक्त लोगों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया. मामले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एनआई जांच की मांग की है.

शुक्रवार (06 जून, 2025) को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में चक्रवर्ती कहते हुए सुनाई पड़ते हैं, “जिस तरह से उन्होंने (बीजेपी ने) ये सिंदूर खेला (सिंदूर का खेल) शुरू किया है, उससे लगता है कि ये पूरा प्रकरण एक नाटक लगता है. पाकिस्तान के साथ मिलीभगत थी. बीजेपी की युद्ध की धमकी एक खेल के अलावा और कुछ नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर में पीएम मोदी ने महिलाओं समेत देशभक्त लोगों की भावनाओं के साथ खेला है.”

बयान पर सफाई भी दी

हालांकि, बाद में उन्होंने दावा किया कि उनकी टिप्पणी को राजनीतिक मकसद से तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने कहा, “मैं भारतीय सेना समेत हमारे सुरक्षा बलों का बहुत सम्मान करता हूं. मेरे भाषण के कुछ हिस्से को मुझे और मेरी पार्टी को नीचा दिखाने के लिए राजनीतिक मकसद से प्रसारित और तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया."

टीएमसी ने क्या कहा?

टीएमसी की वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने चक्रवर्ती की टिप्पणी को व्यक्तिगत बताया और कहा कि पार्टी ऐसी टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है. भट्टाचार्य ने कहा, "हमारी अध्यक्ष (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पहले ही आतंकवाद के खिलाफ पार्टी के रुख को स्पष्ट कर चुके हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे सशस्त्र बलों का स्पष्ट रूप से समर्थन किया है. हम सभी इस मुद्दे पर एकजुट हैं."

बीजेपी ने NIA जांच की मांग 

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने मांग की कि आतंकवाद विरोधी राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस बात की जांच करे कि क्या चक्रवर्ती का भारत विरोधी ताकतों से संबंध था. इसके अलावा, बीजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक नेता ने टीएमसी विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में विपक्षी पार्टी ने चक्रवर्ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, आरोप लगाया है कि उन्होंने सशस्त्र बलों की वीरता और बलिदान को कमतर आंकने वाला और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को भारत को अस्थिर करने के लिए प्रोत्साहित करने वाला राष्ट्र विरोधी बयान दिया है. 

ये भी पढ़ें: ‘ट्रंप ने 11 बार कहा, लेकिन PM नहीं बोल पाए एक शब्द’, राहुल गांधी ने फिर कसा ‘नरेंदर सरेंडर’ का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
NALSAR विवाद: बार काउंसिल अध्यक्ष ने छात्रों से मांगी माफी, क्या कहा?
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल का BJP पर हमला, बोले - 'बलात्कारियों को...'
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
VIDEO: 'देश मेरे...' स्वतंत्रता दिवस पर सायोनी घोष ने गाया देशभक्ति गीत
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget